शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने दी है। इससे पहले यह पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण मार्च माह के पहले सप्ताह में होना था। लेकिन विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए इस स्थगित कर दिया था। अब पुलिस विभाग ने शिमला जिला के युवाओं की पुलिस भर्ती को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
एसपी संजीव गांधी ने दी जानकारी
नए शेड्यूल की जानकारी देते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि अब यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस ग्राउंड भराड़ी में 1 से 11 अप्रैल को होगी। जिसमें युवाओं का शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। उन्होंने बताय कि संशोधित शेड्यूल के अनुसार महिला उम्मीदवारों की भर्ती 1 से 4 अप्रैल तक होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नर्स की नौकरी छोड़ पाली गाय, लोग उड़ाते थे मजाक- अब महीने का कमा रही 2.5 लाख
उन्होंने बताया कि पहले दिन रोल नंबर 22025746 से 22026545 तक के प्रतिभागियों को बुलाया गया है। दूसरे दिन 22026546 से 22027745 तकए तीसरे दिन 22027746 से 22028945 तक और चौथे दिन 22028946 से 22030188 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
पुरुष उम्मीदवारों की कब होगी भर्ती
वहीं पुरुष उम्मीदवारों की परीक्षा 5 से 11 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। 5 अप्रैल को रोल नंबर 21060965 से 21062164 तक, 6 अप्रैल को 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक, 10 अप्रैल को 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया
पुलिस विभाग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन भराड़ी में सुबह 6:00 बजे आना होगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों को नए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे और उन्हें पहले से जारी प्रवेश पत्र ही साथ लाना होगा।
शिमला में 13 हजार अभ्यर्थियों ने कर रखा आवेदन
बता दें कि शिमला जिला से करीब 13 हजार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है। विधानसभा के बजट सत्र के चलते भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।। विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। ऐसे में पुलिस विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है।
यह भी पढ़ें: MLA बिक्रम सिंह ठाकुर की माता का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के लिए 1088 पदों के लिए भर्ती करवाई जा रही है। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग अलग जिलों अलग अलग तिथियों में करवाई जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में यह परीक्षा हो चुकी हैं, जबकि शिमला में यह परीक्षा अब एक से 11 अप्रेल को होगी। वहीं शिमला पुलिस ने पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयारियां फिलहाल पूरी कर ली थी। पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट के लिए 250 जवानों और पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।
