#विविध

March 25, 2025

MLA बिक्रम सिंह ठाकुर की माता का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

आज 11 बजे पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री और जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर की माता सुदेश देवी (83) का निधन हो गया है। सुदेश देवी ने सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनका निधन क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है। 

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि सुदेश देवी का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार, 26 मार्च को सुबह 11 बजे नंगल में होगा। इस मौके पर क्षेत्रवासियों और रिश्तेदारों से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की गई है। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया

PGI में चल रहा था इलाज

बता दें कि सुदेश देवी जी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने सोमवार को PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। जिसके बाद क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। 

 

यह भी पढें : गांव वालों ने घेरा हिमाचल का ये होटल: 4 महिलाओं संग एक आदमी पकड़ा, 4 दिन में दूसरा केस

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुदेश देवी के निधन की सूचना बिक्रम सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। उन्होंने कहा, "आज मेरी माता जी का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और हमें इस दुख की घड़ी में संबल दे।" 
बिक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा- आज मेरी पूज्य माता जी ने PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली और हमें सदा के लिए छोड़कर परमात्मा के चरणों में विलीन हो गईं। यह क्षति मेरे और मेरे परिवार के लिए अपूर्णीय है। माता जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें जीवनभर मिलता रहा, लेकिन आज उनका यूं अचानक जाना असहनीय पीड़ा दे रहा है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे मेरी माता जी की दिव्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हमें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे नया नंगल में संपन्न होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख