शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बात की जानकारी प्रदेश में मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है।
अग्निशमन विभाग को बड़ी सौगात
आपको बता दें कि शिमला के चौड़ा मैदान में मंगलवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अग्निशमन विभाग को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 14 नए अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी स्कूल के PT टीचर की करतूत, छात्रों से की बदसलूकी- थाने पहुंचा मामला
700 होमगार्ड की भर्ती
इस मौके पर CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जल्द ही 700 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे फायर सर्विस के साथ-साथ अन्य आपदा प्रबंधन कार्यों में भी तेजी आएगी।
6.70 करोड़ की लागत से खरीदे गए वाहन
CM सुक्खू ने जानकारी दी कि इन 14 अग्निशमन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन वाहनों को रणनीतिक दृष्टि से उन इलाकों में तैनात किया जा रहा है, जहां आग लगने की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाना चुनौतीपूर्ण रहता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर जवान झारखंड में कर रहा था ट्रेनिंग, तालाब में मिली देह- सदमे में परिजन
यह वाहन शिमला जिले के देहा, उबादेश, नेरवा और ठियोग, मंडी के धर्मपुर और थुनाग, लाहुल-स्पीति के काजा, कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा तथा हमीरपुर जिले के नादौन स्थित अग्निशमन केंद्रों को भेजे गए हैं।
दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर समय रहते काबू पाना हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। नई गाड़ियों की तैनाती से अब इन इलाकों में आपातकालीन सेवाएं और तेज होंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बेटे नशा बेच कमा रहे थे पैसा, घर पर पुलिस का पड़ा छापा; चिट्टे-कैश समेत हुए अरेस्ट
25 करोड़ का बजट मंजूर
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अग्निशमन विभाग को और मजबूती देने के लिए अतिरिक्त 25 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है, जिससे आने वाले समय में और नए अग्निशमन वाहन खरीदे जाएंगे।
आधुनिक उपकरणों और भवनों के लिए भी फंड
CM सुक्खू ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अग्निशमन विभाग के उपकरणों को उन्नत बनाने के लिए 4.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, नादौन और इंदौरा में अग्निशमन केंद्रों के विभागीय भवनों के निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इन क्षेत्रों के फायर स्टेशन बेहतर सुविधाओं से लैस हो सकेंगे और आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आंधी-तूफान के साथ बरसेगी आफत, रहें सतर्क
आपातकालीन सेवाओं का आधुनिकीकरण
CM सुक्खू ने दोहराया कि हिमाचल सरकार आपातकालीन सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग न केवल आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सरकार इस विभाग को वित्तीय और तकनीकी दृष्टि से हर संभव सहयोग देती रहेगी।
