शिमला । नौकरी की राह देख रहे हिमाचल के युवाओं के लिए साल के अंत में एक बढ़िया खबर सामने आई है। शिमला में जल्द ही कैंपस इंटरव्यू आयोजित होने जा रहा है, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है।
150 पदों पर लिया जाएगा इंटरव्यू
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एक विशेष कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह इंटरव्यू बद्दी स्थित Vardhman Textiles Limited की इकाई औरो वीविंग मिल्स के लिए आयोजित होगा। इसमें मशीन ऑपरेटर (अप्रेंटिस) और हेल्पर के कुल 150 पदों को भरा जाना है।
यह भी पढ़ें : नहीं थमा IGMC विवाद: हड़ताल पर बैठे डॉक्टर, इलाज ठप- रूटीन ऑपरेशन भी नहीं होंगे
29 दिसंबर को शिमला में होगा आयोजन
जानकारी के लिए बता दें कि यह कैंपस इंटरव्यू 29 दिसंबर 2025 को Regional Employment ऑफिस शिमला परिसर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
क्या होनी चाहिए योग्यता और उम्र
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या किसी भी ट्रेड में ITI पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नाके पर घेरे नशा तस्कर- चरस और चिट्टा बरामद, 4 युवक अरेस्ट
पंजीकरण अनिवार्य, घर बैठे भी सुविधा
रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना जरूरी है। जिन युवाओं का पंजीकरण अभी नहीं हुआ है, वे eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी नौकरी की आड़ में नशे का खेल- महिला कर्मी की स्कूटी से मिली ढेर सारी चरस, हुई अरेस्ट
ये जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर आएं साथ
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और रिज्यूम साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए 88947-19920 पर संपर्क किया जा सकता है।
