चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। चंबा जिले में एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी।
कब होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार अलग-अलग दिन रोजगार कार्यलय बालू, चंबा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने पहले महिला का छीना पर्स, फिर कपड़े बदलकर भीड़ में चोर को ढूंढने का किया ड्रामा
कहां होगा साक्षात्कार?
ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग उप रोजगार कार्यालयों में अलग-अलग दिन आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी कंपनी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड RTA हमीरपुर द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें-
- 11 सितंबर, वीरवार- उप रोजगार कार्यालय सुंडला
- 12 सितंबर, शुक्रवार- उप रोजगार कार्यालय डलहौजी
- 15 सितंबर, सोमवार- उप रोजगार कार्यालय चौवारी
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के कुल 200 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कुल्लू लैंडस्लाइड: चौथे दिन फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे में दफन हो गए थे कई लोग
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 168cm और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं पास युवा भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : आज हिमाचल समेत पूरा देश देखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 17,500 से लेकर 24 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कमजोर पड़ने लगा मानसून, अगले 3 दिन तक साफ रहेगा मौसम- कई जगह खिलेगी धूप
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
