#यूटिलिटी
September 7, 2025
आज हिमाचल समेत पूरा देश देखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
3.30 घंटे तक रहेगा चंद्र ग्रहण
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश में 7-8 सितंबर यानी आज और कल पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। खगोल विज्ञान केंद्र के मुताबिक देश के सभी स्थानों में ये देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ग्रहण से जुड़ी जानकारियां।
आज चंद्रमा देर शाम पृथ्वी की उपछाया में जाएगा। ये 8 सितंबर यानी कल अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटों तक जारी रहेगा। भारत में ग्रहण के सभी चरण, पूर्णता सहित पूरे देश में दिखाई देंगे।
चंद्रग्रहण का स्पर्श भारतीय समय के हिसाब से आज रात 9:57 पर होगा- जो कि कल दोपहर 1:27 बजे ग्रहण खत्म होगा। ग्रहण की पूर्णता आज 11 बजे शुरू होगी व ग्रहण की पूर्णता का अंत कल 12:23 बजे पर होगा।
ग्रहण 3.30 घंटे की समय अवधि का होगा। वहीं, ग्रहण के पूर्णता की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है। देश में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। देश में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 में हुआ था जो आंशिक ग्रहण था।
ग्रहण खगोलीय घटना है। चंद्रग्रहण का असर सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी जरूरी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा को होता है, जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं।
पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक जाता है। आंशिक चंद्रग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।
सूतक सात को दोपहर 12:57 बजे से लगेगा। वहीं ग्रहण प्रारंभ विरल छाया में प्रवेश रात्रि 8:58 पर प्रवेश करेगा। ग्रहण स्पर्श रात्रि 9:57 के बाद शुरू होगा। विरल छाया निर्गम रात्रि 2:25 पर होगा। पूर्णिमा के दिन जिन लोगों को श्राद्ध करना है, वे दोपहर 12:57 बजे तक ही भोजन से निवृत हो जाएं।