कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कुल्लू जिले में एक नामी कंपनी द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।इस रोजगार मेले में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
कब होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह साक्षात्कार 23 जनवरी को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सैंज में आयोजित किए जाएगा। इस बात की जानकारी ITI के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी शशिकांत ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी बैंक में गड़बड़झाला- विजिलेंस ने शुरू की जांच
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में सिर्फ ITI पास आउट युवा भाग ले सकते हैं। जैसे कि-
- फिटर
- डीजल
- मेकेनिक
- मोटर मेकेनिक
- टर्नर
- मशीनिस्ट
- वेल्डर
- इलेक्ट्रिशीयन
- टूल एंड डाई मेकर
- प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर
- ट्रैक्टर मेकेनिक
- पेंटर जनरल
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- वायर मैन
- शीट मेटल ट्रेड
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक साल तक नए क्रशर और लीज पर रोक, नहीं कर पाएंगे अवैध खनन
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 24,550 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच रास्ते से गायब किया था व्यापारी का सेब से लदा ट्रक, तीन हुए अरेस्ट
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों की तीन-तीन फोटो कॉपियां लेकर सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- 5 पासपोर्ट साइज फोटो
