सोलन। हिमाचल प्रदेश के दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें नामी कंपनियों द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
कब और कहां होगा इंटरव्यू?
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें-
- 26 फरवरी, 2026 (गुरुवार)- उप रोजगार कार्यालय बद्दी
- 27 फरवरी, 2026 (शुक्रवार)- उप रोजगार कार्यालय नालागढ़
यह भी पढ़ें : शंकराचार्य विवाद के बीच हिमाचल पहुंचे अखिलेश यादव - परिवार भी साथ,यहां जानिए आने की वजह
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में कंपनियों द्वारा 143 पदों को भरा जाएगा। उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 57 पदों के लिए और उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 86 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
कौन-कौन से पदों पर भर्ती?
उप रोजगार कार्यालय बद्दी
- मैसर्ज हिम इंजीनियर इंडिया प्रा. लि., बद्दी द्वारा वेल्डर, प्रेस ऑपरेटर और ट्रक ड्राइवर- 17 पद
- मैसर्ज अर्युदा गलोबल चंडीगढ द्वारा ऑपरेटर, टेलेकालर, कोरडीनेटर, फील्ड इंजीनियर- 40 पद
उप रोजगार कार्यालय नालागढ़
- मैसर्ज पेंगुइन इलेकट्रानिंक प्रा. लि. नालागढ द्वारा ट्रेनी- 80 पद
- मैसर्ज कोमेड केमिकल बद्दी द्वारा एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, केमिस्ट- 6 पद
यह भी पढ़ें :हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल- जानें मौसम अपडेट
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं, ITI, B.फार्मा, D.फार्मा, वेल्डर या B.Tech इलेक्ट्रॉनिक्स पास होने चाहिए।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गया शख्स नहीं लौटा- सुबह 150 फुट गहरी खाई में मिली देह
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। भर्ती के लिए किसी तरह का Written टेस्ट नहीं देना पड़ेगा।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के नायब सूबेदार ने रचा इतिहास- दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
