राजनीति

#राजनीति

February 24, 2026

शंकराचार्य विवाद के बीच हिमाचल पहुंचे अखिलेश यादव - परिवार भी साथ, यहां जानिए आने की वजह

शंकराचार्य विवाद के बीच अखिलेश का हिमाचल दौरा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

akhilesh yadav

सोलन। उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश के कसौली विधानसभा क्षेत्र के काबा पहुंचे। वह परिवार सहित कड़ी सुरक्षा के बीच ‘द स्टोरी’ होटल पहुंचे। हालांकि, उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन सियासी हालातों के बीच इस यात्रा ने चर्चाओं को हवा दे दी है।

कड़ी सुरक्षा में होटल पहुंचे

अखिलेश यादव के साथ पंजाब नंबर की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंचीं, जिनमें 21 सुरक्षा कर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। होटल परिसर में पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी और होटल के प्रवेश व निकास मार्गों पर अतिरिक्त तैनाती की गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: नशा तस्करी में पकड़े सरकारी कर्मी बिना जांच के होंगे बर्खास्त

सिरमौर आश्रम जाने की संभावना

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को वह सिरमौर जिला के मरयोग स्थित एक आश्रम में बाबा से मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह वह आश्रम जाएंगे और दोपहर बाद उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे निजी कार्यक्रम ही बताया गया है।

यह भी पढ़ें :हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल- जानें मौसम अपडेट

यूपी में गरमाई सियासत

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पुलिस ने उनके और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले पर अखिलेश यादव ने हाल ही में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पुरानी घटनाओं को सामने लाकर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा प्रॉपर्टी घोटाला: मालिक बन दंपति ने बेच दिया किसी और का फ्लैट; ऐसे हुआ खुलासा

मोहाली में भी रुके

हिमाचल आने से पहले अखिलेश यादव मोहाली में भी कुछ देर रुके थे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सवाल उठाए और इसे वोट काटने की प्रक्रिया बताया। ऐसे समय में उनका हिमाचल दौरा, खासकर आश्रम जाने की चर्चा, राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयासों को जन्म दे रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख