हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हमीरपुर जिले में एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में एक नामी कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि इस रोजगार मेले में गुजरात के भरूच जिला की कंपनी चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 350 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
ये रोजगार मेला तीन अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें-
- 05 मई, 2026 (मंगलवार)- CSD कैंटीन परिसर हमीरपुर, नादौन और कांगू
- 06 मई, 2026 (बुधवार)- CSD कैंटीन सरकाघाट
- 07 मई, 2026 (गुरुवार)- स्टेशन हेडक्वार्टर धर्मशाला
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कार से मिला 1 किलो चिट्टा : पुलिस ने 15 पैकेट संग तीन युवकों को किया गिरफ्तार
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होनी चाहिए।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 54 वर्ष होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप, तीन करोड़ है कीमत; तीन सौदागर दबोचे
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिलेक्ट होने पर कंपनी की ओर से-
- हर महीने 38 हजार रुपये सैलरी,
- PF और PT की सुविधा
- रहने की निशुल्क सुविधा
यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवकों ने मचाया हुड़दंग : चलती कार से लटके बाहर, बियर पीते किया फोटोशूट
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले सैनिकों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- सिर्फ पूर्व सैनिक की भाग ले सकते हैं।
- उम्मीदवार की मेडिकल केटिगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- दसवीं की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- डिस्चार्ज बुक
- PPO
- एक्स सर्विस मैन का पहचान पत्र
- SP कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट
- बैंक पासबुक या कैंसल्ड चौक
- 8 पासपोर्ट साइज फोटो
