#अपराध

May 3, 2026

हिमाचल में पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप, तीन करोड़ है कीमत; तीन सौदागर दबोचे

शिव मंदिर के पास जाल बिछाकर नशे सहित पकड़े तीनों आरोपी

शेयर करें:

Himachal drug bust

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। iqfyl ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऊना जिले में चिट्टे की विशाल खेप पकड़कर सनसनी फैला दी है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कांगड़ा की टीम ने सुनियोजित ऑपरेशन के तहत 1.005 किलोग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क की ओर इशारा मिलता है।

शिव मंदिर के पास नाके पर पकड़ा चिट्टा

जानकारी के मुताबिक] एसटीएफ की एंटी-नारकोटिक्स टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में शनिवार देर रात ऊना-संतोषगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि टाहलीवाल की ओर से एक संदिग्ध कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने संतोषगढ़ के पास शिव मंदिर के नजदीक नाका लगाकर घेराबंदी की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी बिजली गिरने से दो की थमी सांसें, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही; 5 दिन नहीं मिलेगी राहत

तलाशी में मिला ढेर सारा चिट्टा

कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की से 15 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए। इनमें हल्के भूरे रंग का संदिग्ध पदार्थ पाया गया, जो जांच में चिट्टा निकला। मौके पर ही डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा पाया गया, जिसे पुलिस ने सील कर कब्जे में ले लिया।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ विंदर निवासी देहलां, गुरमुख सिंह निवासी बरनोह और एक अन्य आरोपी के रूप में हुई है, जो सभी ऊना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहन को भी जब्त कर लिया है।

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका

पुलिस खंगाल रही आरोपियों के लिंक

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अब तक इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद नहीं हुआ था, जिससे यह कार्रवाई ऐतिहासिक मानी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी बड़े और संगठित ड्रग नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौ.त, पति को मिला 17 लाख का मुआवजा

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में कई बार चिट्टा बरामद हुआ है, लेकिन मात्रा इतनी बड़ी कभी नहीं रही। हाल ही में शिमला और बिलासपुर में हुई बरामदगी भी इसके सामने काफी छोटी मानी जा रही है। एसटीएफ की इस बड़ी सफलता ने जहां नशा तस्करों में हड़कंप मचा दिया है, वहीं पुलिस की सख्त कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि हिमाचल में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख