#हादसा

May 3, 2026

हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका

सुबह साढ़े 6 बजे चंबा से ऊना के लिए निकली थी बस

शेयर करें:

private bus tyre blast passengers kangra road himachal police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। आज सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जांच में पाया गया है कि चलती बस में ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया और बस पलट गई।

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान अचानक बस का टायर भी फट गया था- जिस कारण बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पूरा इलाका महिलाओं-बच्चों की चीखों से दहल उठा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौ.त, पति को मिला 17 लाख का मुआवजा

सवारियों से भरी थी बस

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास पेश आया है। हादसे के वक्त निजी बस देवीदर्शन चंबा से सुबह करीब साढ़े 6 बजे ऊना रूट पर जाने के लिए निकली थी। बस सवारियों से पूरी तरह भरी हुई थी।

 

मंदिर के पास फटा टायर

शनिदेव मंदिर के पास पहुंचते ही बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया और वो बस को संभाल नहीं पाया। बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई और उसका टायर भी फट गया। बस के पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

Nurpur Bus Accident 2

यह भी पढ़ें : हिमाचल जल शक्ति विभाग का बड़ा फैसला : नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानें क्यों

चीखों से दहला पूरा इलाका

हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बस में फंसी सवारियों की चीखें पूरे इलाके में गूंज उठी। स्थानीय लोग तुरंत बस में सवार लोगों की मदद के लिए आगे आए। लोगों ने क्षतिग्रस्त बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सिविस अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।

 

bus tyre

बस में ज्यादातर चंबा के लोग थे सवार

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि बस में सवार ज्यादातर लोग चंबा जिले से संबंध रखते हैं। फिलहाल, बस में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख