मंडी। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। मंडी जिले में तीन नामी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनियों की तरफ से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा। इत्चुछक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक इस साक्षात्कार के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कब और कहां होंगे साक्षात्कार?
कंपनियों द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह साक्षात्कार 19 फरवरी, बुधवार को सुबह 10.30 बजे ITI मंडी में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में खुशी-खुशी मंदिर जा रहा थे पति-पत्नी, रास्ते में हो गया अपशकुन
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में निजी कंपनियों द्वारा 110 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस बात की जानकारी ITI मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह ने दी है। हर कंपनी अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। जैसे कि-
- गोविंदगढ़ वल्लभ पंत मार्ग इंडस्ट्रीयल एरिया साहिबाबाद, नोएडा (उत्तर प्रदेश) सेग मैटल कंपनी- 50 पद
- प्रीमियर प्लाजमोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, फरीदाबाद - 30 पद
- आर्टिमिस हास्पिटल कंपनी, गुड़गांव- 30 पद
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता ?
कंपनियों की तरफ से उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। जैसे कि-
- गोविंदगढ़ वल्लभ पंत मार्ग इंडस्ट्रीयल एरिया साहिबाबाद, नोएडा (उत्तर प्रदेश) सेग मैटल कंपनी में नौकरी के लिए किसी भी ट्रेड में ITI पास युवक-युवतियां भाग ले सकती हैं।
- प्रीमियर प्लाजमोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, फरीदाबाद के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। जिनकी शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में वर्ष 2022, 2023 और 2024 में पासआउट होनी चाहिए।
- गुड़गांव की कंपनी आर्टिमिस हास्पिटल में नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं और B.A पास युवक-युवतियां भाग ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे के सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद में था परिवार, दो दिन बाद मिली देह
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को 15 हजार तक वेतन दिया जाएगा और कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। यहां देखें किसे-कितना मिलेगा वेतन-
- गोविंदगढ़ वल्लभ पंत मार्ग इंडस्ट्रीयल एरिया साहिबाबाद, नोएडा (उत्तर प्रदेश) सेग मैटल कंपनी- 12 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा।
- प्रीमियर प्लाजमोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, फरीदाबाद- 15 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा।
- गुड़गांव की कंपनी आर्टिमिस हास्पिटल- 12020 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: क्या शाह बदलेंगे सिकंदर का मुकद्दर, BJP अध्यक्ष की दौड़ में हैं शामिल, जानें
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- ITI डिप्लोमा
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
