#हादसा

February 12, 2025

हिमाचल : कार में खुशी-खुशी मंदिर जा रहा थे पति-पत्नी, रास्ते में हो गया अपशकुन

डंगे के पास से क्रॉसिंग कर रहे थे पति-पत्नी

शेयर करें:

Bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां स्वारघाट उपमंडल में एक गाड़ी सड़क से लुढ़क कर 100 फीट नीचे गिर गई है। हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी सवार थे। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।

माथा टेकने जा रहे थे पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी जालपा मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि उनके साथ ये हादसा पेश आ जाएगा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे के सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद में था परिवार, दो दिन बाद मिली देह

सड़क से गिरी कार

हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ। हादसा पुलाचर छांब भुजाण सड़क मार्ग पर पेश आया है।

100 फीट नीचे गिरी

जानकारी के अनुसार, सवाहण का रहने वाला जयमल सिंह अपनी पत्नी के साथ जालपा मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क से पहले गिरे हुए डंगे से क्रॉसिंग करते वक्त उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी लुढ़क कर 100 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में सड़क पर नीचे पलट गई। जयमल पेशे से ठेकेदार है।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को जारी किया करोड़ों का बजट, पर सीएम सुक्खू की बढ़ गई टेंशन; जानें क्यों

कार में फंस गए थे पति-पत्नी

गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों पति-पत्नी क्षतिग्रस्त कार में फंसे हुए थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहन से उपचार के लिए स्वारघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें बिलासपुर अस्पताल भेज दिया।

डंगा लगा होता तो नहीं गिरती कार

उधर, हादसे को लेकर लोगों का कहना है कि जिस जगह पर ये हादसा पेश आया है- वहां पर लगभग ढाई साल पहले ढंगा गिरा था। मगर अब तक उसका निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि, इसके बारे में बार-बार विभाग को लिखित और मौखिक रूप से सूचित भी किया गया है। लोगों ने CM सुक्खू से आग्रह किया है कि जल्द इस सड़क की स्थिति सुधारी जाए- ताकि कोई बड़ा हादसा पेश ना आए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख