नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण हुई तबाही ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक प्रकट किया है।

राहुल गांधी ने भी किया दुख व्यक्त

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी फेसबुक के ज़रिए इस आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने और कईयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल मिलने की आशा करता हूं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बादल फटने से मचा कहर: कई गांव जलप्रलय में समाए, 18 ने गंवाया जीवन, 34 लापता

राहुल गांधी ने बताया कि राज्य सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे आगे आकर प्रशासन का सहयोग करें।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन के चलते कई लोगों की मृत्यु और कई के लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। लापता लोगों के सकुशल होने की कामना करती हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी है, और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रभावितों की यथासंभव सहायता करें।

सचिन पायलट बोले: यह खबर हृदय को विचलित करती है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से जो जानमाल का नुकसान हुआ है, वह बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि इस दुःखद समय में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षा मिले और वे जल्द सुरक्षित हों।

यह भी पढ़ें : बाढ़ प्रभावितों का दुख बांटने मंडी पहुंचे सीएम सुक्खू, क्या किए एलान ? यहां जानें

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर मानवीयता की अपील

तीनों नेताओं ने अपने-अपने संदेशों में स्पष्ट किया कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत के साथ खड़े होने का है। उनके बयान इस बात को उजागर करते हैं कि राजनीतिक दलों के लिए संवेदनशीलता और सहयोग की भावना आज ज़रूरी है।

 

नोट : ऐसी ही और तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें