#हादसा

May 25, 2026

हिमाचल के बेटे की विदेश में मौ.त : 6 महीने पहले ही ज्वाइन की थी नेवी, जल्द होने वाली थी शादी

घरवालों ने संजोए थे साहिल की शादी के सपने- पसरा मातम

शेयर करें:

merchant navy sahil sharma thailand ship gas leak sujanpur hamirpur final rites

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक युवा की विदेश में दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिवार जिस बेटे के सुनहरे भविष्य के सपने देख रहा था, उसकी मौत की खबर ने घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।

जहरीली गैस की चपेट में आया युवक

सुजानपुर से संबंध रखने वाला युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी कर रहा था। समुद्री जहाज पर ड्यूटी के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनाव के बीच जिला परिषद प्रत्याशी पर हम*ला, सिर फोड़ा और गाड़ी तोड़ी- थाने पहुंची महिला

6 महीने पहले ही गया था विदेश

जानकारी के अनुसार, लंबरी पंचायत के अरसोषा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय साहिल थाईलैंड में मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहा था। करीब छह महीने पहले वह बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश गया था।

26 वर्षीय युवक की मौत

परिवार को उम्मीद थी कि साहिल नौकरी में आगे बढ़ेगा और जल्द घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मगर अचानक आई दुखद खबर ने सब कुछ बदल दिया। बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें- जम्मू में HP नंबर की गाड़ी से 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण : जबरन वाहन में बैठाया- इलाके में दहशत

सदमे में डूबा पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि जहाज में गैस रिसाव की घटना हुई, जिसमें साहिल गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सदमे में डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

शादी के सपने रहे अधूरे

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि साहिल बेहद मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। वह अपने माता-पिता का सहारा बनना चाहता था और परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए विदेश में नौकरी कर रहा था। परिजन उसके विवाह की तैयारियों को लेकर भी सोच रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का एक्शन : अलग-अलग नशे संग धरे दो, ढेर सारी कैश भी बरामद

हादसे के दो हफ्ते बाद मिली खबर

जानकारी के मुताबिक, हादसे के करीब दो हफ्ते बाद परिवार को बेटे की मौत की सूचना मिली। इसके बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। साहिल के पिता कारोबार से जुड़े हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई भी विदेश में मर्चेंट नेवी में कार्यरत बताया जा रहा है।

पूरे इलाके में गहरा दुख

स्थानीय लोगों ने बताया कि साहिल गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा था। उसकी अचानक मौत से पूरे इलाके में गहरा दुख है। लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नशे में बीच सड़क मचाया उत्पात- एंबुलेंस रोक स्टाफ के कपड़े फाड़े, पुलिस से भी भिड़े आरोपी

गांव में हुआ अंतिम संस्कार

साहिल का शव कल घर पहुंचा- जहां पर कुछ देर रखने के बाद गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग उठाई है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने विदेशों में काम करने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख