कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बता दे इस खबर के बाहर आने से कांगड़ा जिला के कई प्रतिष्ठित परिवार की इज्जत दांव पर लगी है, क्योंकि इस गैंग में रिटायर्ड पुलिस अफसर से लेकर कई बड़े कारोबारियों के बच्चे शामिल है।
22 आरोपी अरेस्ट, 167 ग्राम चिट्टा बरामद
'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत पुलिस ने पंजाब से संचालित होने वाले कुख्यात सहोता गैंग का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 167.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे सेना अधिकारी, सांड ने उठाकर पटका- हुई मौ*त
परिवारों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद कांगड़ा और पालमपुर क्षेत्र के कई प्रभावशाली परिवारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार स्थानीय पैडलर्स में से कुछ रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के बेटे भी शामिल हैं।
इंस्टाग्राम ID से चलता था पूरा नेटवर्क
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य सरगना अभिषेक सहोटा बेहद शातिर तरीके से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। वह सामान्य मोबाइल कॉल या नेटवर्क का इस्तेमाल करने के बजाय इंस्टाग्राम ID 'DEVIL_10417' और व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए गैंग के सदस्यों और ग्राहकों से संपर्क करता था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन सताएगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
अभिषेक सहोटा के खिलाफ 6 केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, अभिषेक सहोटा के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बैंक खाते फ्रीज होने के डर से वह अपने निजी खाते का इस्तेमाल नहीं करता था। इसके बजाय पंजाब में अपने करीबी लोगों के क्यूआर कोड और ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए लाखों रुपये की ड्रग मनी का लेनदेन करवाता था।
करोड़ों की ड्रग मनी की जांच
कांगड़ा पुलिस की तकनीकी टीम ने जब वित्तीय लेनदेन की जांच की तो करोड़ों रुपये के लेनदेन की कड़ियां सामने आईं। कई स्थानीय पैडलर्स द्वारा कुछ ही महीनों में लाखों रुपये सहोटा गैंग तक पहुंचाए गए थे। पुलिस अब इस पूरे वित्तीय नेटवर्क और इससे अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : फोरलेन पर ट्रक ने मचाई तबाही, 4 गाड़ियों को रौंद चालक फरार; मची चीख-पुकार
पंजाब में भी हुई छापेमारी
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कांगड़ा पुलिस की विशेष टीमों ने पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान गौरव सहोटा, हनी और हनी कुमार सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हनी कुमार हिमाचल में हेरोइन की सप्लाई करता था, जबकि अन्य आरोपी ड्रग मनी और बेनामी बैंक खातों का हिसाब-किताब संभालते थे।
रसूखदार कोई भी हो, नहीं मिलेगी राहत
मामले की पुष्टि करते हुए कांगड़ा के SP अशोक रतन ने कहा कि पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। अब कार्रवाई केवल नशा पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को कानून से आंख मिचौली पड़ी महंगी, अब संपत्ति कुर्क कर दिया जाएगा पत्नी का हक
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
उन्होंने साफ कहा कि आरोपी चाहे किसी भी प्रभावशाली परिवार, राजनीतिक पृष्ठभूमि या बड़े पद वाले व्यक्ति का बेटा क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
