कुल्लू। आमतौर पर जब भी हत्या जैसे घिनौने अपराधों की बात होती है तो हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधों से मुक्त माना जाता था। मगर अब देवभूमि हिमाचल भी इस प्रकार के आपराधिक मामलों से वंचित नहीं रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या
यहां पर्यटन नगरी मनाली में युवती के साथ घूमने आए एक युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। युवक ने मनाली के एक निजी होटल में वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि शव को ठिकाने लगाने जा रहा था कि इसी बीच वह पकड़ा गया।
मनाली घूमने आए थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, बीती 13 मई को हरियाणा का विनोद मध्य प्रदेश की शीतल के साथ हिमाचल के मनाली में घूमने आया था।
यह भी पढ़ें : बुरी तरह से सड़ चुका था शरीर- सड़क किनारे पड़ा मिला
दोनों मनाली के एक निजी होटल में रुके हुए थे। मगर बीती शाम 15 मई को विनोद होटल से अकेला ही निकलने लगा।
बैग में छुपाया था शव
इस दौरान उसने होटल से बस स्टैंड जाने के लिए गाड़ी मंगवाई। इसी बीच जब होटल का स्टाफ उसका बैग गाड़ी में डालने लगा तो उन्हें बैग बहुत ज्यादा भारी लगा। इसके बाद उन्हें विनोद पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक और शराबी शिक्षक: टल्ली होकर पहुंचा स्कूल और फिर..
उधर, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर विनोद के बैग की तलाशी ली तो सब हैरान रह गए। पुलिस टीम को बैग में से महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
SP कुल्लू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।