#हादसा

June 22, 2026

हिमाचल : बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे सेना अधिकारी, सांड ने उठाकर पटका- हुई मौ*त

बैंक से बाहर निकलते ही सांड ने कर दया हम.ला

शेयर करें:

himachal Retired Army Officer  Bull  Bhawarna New Indian Army Veteran  no more

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी आनरेरी कैप्टन संसार चंद पटियाल का निधन हो गया। भवारना क्षेत्र में करीब 11 दिन पहले एक सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए संसार चंद पटियाल ने उपचार के दौरान रविवार को विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।

बैंक के बाहर किया हमला

जानकारी के अनुसार, आनरेरी कैप्टन संसार चंद पटियाल पेंशन लेने के लिए बैंक गए थे। बैंक से बाहर निकलने के दौरान सड़क पर मौजूद एक सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद वह जिंदगी की जंग नहीं जीत सके।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन सताएगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट

1953 में भारतीय सेना में हुए थे भर्ती

स्वर्गीय संसार चंद पटियाल का जन्म 14 अप्रैल 1938 को हुआ था। उन्होंने 14 अप्रैल 1953 को भारतीय सेना की बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप में भर्ती होकर देश सेवा का सफर शुरू किया था। लंबे समय तक सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए थे।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के स्टेशन मुख्यालय पालमपुर से सूबेदार जगत तमांग के नेतृत्व में पांच सैनिकों की गार्ड टुकड़ी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंची। जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम सलामी देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जंगल में मिली 30 वर्षीय युवक की देह, कौन फेंक गया यहां? पुलिस करेगी खुलासा

सदमे में पूरा परिवार

संसार चंद पटियाल अपने पीछे पत्नी विमला देवी, पुत्र धर्मेंद्र और यशविंदर को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। बड़े पुत्र धर्मेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख