#अपराध

July 3, 2024

हिमाचल: गाड़ी में नशे की खेप बेचने निकली थी महिला, साथी के साथ पकड़ी गई

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस काले कारोबार में युवाओं के साथ-साथ अब महिलाएं भी जुड़ गई हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान अजय कुमार और महिला की पहचान कुमारी अचला के रूप में हुई है। दोनों गाड़ी में बैठकर नशा तस्करी कर रहे थे।

महिला और आदमी बेच रहे थे नशा

बताया जा रहा है कि शिमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास एक गाड़ी में एक महिला और पुरुष चिट्टा तस्करी कर रहे हैं। इसी के चलते पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने क्रॉसिंग के पास गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। यह भी पढें: हिमाचल में बारिश का कहर, मलबे में दबे वाहन, धंसी सड़कें

चिट्टे की खेप हुई बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 12.24 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गहनता से हो रही पूछताछ

मामले की पुष्टि करते हुए SP संजीव गांधी ने बताया कि दोनों आरोपियोों से पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस टीम द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वो यह खेप कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। साथ ही उनके साथ इस नशा तस्करी के धंधे में कौन-कौन शामिल है। यह भी पढें: तेज रफ्तार कैंटर ने पहले टोल बूथ को उड़ाया, फिर पिकअप को मारी टक्कर

बढ़ रहे नशा तस्करी के मामले

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस इन मामलों में काफी मुस्तैदी बरत रही है। पुलिस द्वारा समय-समय पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी के खिलाफ जा रही मुहिम में पुलिस को कई मामलों में सफलता भी मिली है। बावजूद इसके काले कारोबार से जुड़े लोगों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और वह धड़ल्ले से इस कारोबार को कर रहे हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख