सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस ने एक लंबे समय से सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जल शक्ति विभाग की योजनाओं से कुछ समय से चोरी करते आए थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के उपकरण और सामग्री भी जब्त की है, जिससे विभाग की योजनाओं से जुड़े मामलों में सुरक्षा और गंभीर जांच की आवश्यकता स्पष्ट हो गई है।
चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी से 21 फरवरी 2026 के बीच शंभूवाला, मालोंवाला, भूड़ और खजूरना क्षेत्र की जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं से मोटर, पंप सेट, वाल्व और बिजली के केबल चोरी किए गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी जवानों के सम्मान में नंगे पांव भारत यात्रा पर निकले नरेंद्र, 120 दिन चलेंगे पैदल
आरोपियों से पूछताछ के बाद मारा छापा
इस मामले में पहले ही पांच आरोपित विशाल, हरपन, सुलेमान, प्रिंस और गगन, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुखचैनपुर निवासी मोहित नामक स्क्रैप कारोबारी के गोदाम और दुकान पर छापा मारा, जहां से चोरी का सामान बरामद हुआ।
चोरी में इस्तेमाल कार भी सीज
पुलिस ने गोदाम से मोटरें, महंगा स्टार्टर, ऑयल सर्किट ब्रेकर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। इतना ही नहीं, चोरी का सामान ले जाने में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए की गई है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- चिट्टा तस्कर नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट में लगी मुहर
लंबे समय से कर रहे थे सामान चोरी
नाहन के सदर थाना में जलशक्ति उपमंडल नाहन के सहायक अभियंता रोशन लाल की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लगातार विभाग की योजनाओं से महंगे उपकरण चोरी कर रहे थे, जिससे जल आपूर्ति और सिंचाई में बाधा आ रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाबा बालक नाथ के दरबार में आस्था का सैलाब, 10 दिन में बिके 60 लाख के रोट
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही चोरी के सामान के सही मालिक और उनकी कीमत का भी पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि विभाग की योजनाओं की सुरक्षा भी मजबूत होगी।
नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें
