ऊना। हिमाचल प्रदेश की शांत और संस्कारी मानी जाने वाली देवभूमि एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तार.तार करने वाले मामले से दहल उठी है। ऊना जिले से आई एक सनसनीखेज घटना ने न केवल समाज को झकझोर दिया है, बल्कि देवभूमि की उस छवि को भी कलंकित किया है, जो अब तक पारिवारिक मूल्यों की मिसाल मानी जाती रही है।

 

मामला ऊना जिला के एक गांव से सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही दादा पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं जब दादा की हरकतों के बारे में नाबालिगा ने अपने पिता को बताया, तो पिता ने बेटी को ही चुप करा दिया और इस बात का किसी से जिक्र करने पर टांगे तोड़ देने की धमकी दे डाली।

दो माह से प्रताड़ित कर रहा दादा

मासूम बच्ची की मानें तो उसका दादा पिछले दो महीनों से उसे अकेला पाकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य में उसका अपना पिता भी मौन सहमति से शामिल था और बेटी को किसी से कुछ कहने पर जान से मारने और टांगें तोड़ने की धमकी दे रहा था।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल: घर से चिट्टे की बड़ी खेप-नगदी के साथ 5 युवक धरे, जेल में बंद तस्करों ने दिया था सुराग

अकेलेपन में शिकार बनी मासूम

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके माता.पिता के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा है और वे अलग.अलग कमरों में रहते हैं। दोनों ही कामकाज के लिए घर से बाहर रहते हैं, जिससे वह अक्सर घर में अकेली रह जाती है। इसी मौके का फायदा उठाकर दादा उसे डराने और मानसिक तौर पर तोड़ने की कोशिश करता था।

मोबाइल में रिकॉर्ड की दादा की हरकतें

पीड़िता ने बताया कि आरोपी दादा न केवल उसे अश्लील इशारे करता था, बल्कि कई बार कपड़े उतारकर भी उसे डराने का प्रयास करता। यह सिलसिला महीनों से चल रहा था, लेकिन हिम्मत करके लड़की ने आखिरकार 28 जून की शाम को आरोपी की हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद उसने यह सारी बात अपनी मां को बताई। बेटी की बात सुन कर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा को मिल गया नया सरदार, अध्यक्ष पद को आया सिंगल नामांकन;, कल होगी घोषणा

मां को बताई सच्चाई, थाने पहुंचीं दोनों

बेटी को लेकर मां थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दादा और पीड़िता के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 12 व बीएनएस की धारा 79 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में इतिहास रचने को तैयार विधानसभा- ओम बिरला भी पहुंचेंगे, CM सुक्खू रहेंगे मौजूद

पिता पर भी गंभीर आरोप

पीड़िता ने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार पिता आरोपी दादा के पक्ष में खड़ा है और बेटी को लगातार धमका रहा है। नाबालिग ने बताया कि उसके पिता ने कहा अगर किसी को कुछ बताया तो तेरी टांगें तोड़ दूंगा। इस धमकी से डरी सहमी बच्ची अब खुद को अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

ऊना के एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने पुष्टि की कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, मलबे में फिसलकर खड्ड में गिरी कार

सामाजिक चेतना के लिए सवाल

यह मामला न केवल अपराध का हैए बल्कि समाज की उस सोच पर भी सवाल खड़े करता हैए जहां घर को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। देवभूमि जैसे संस्कारित प्रदेश में इस तरह का मामला सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़िता की हिम्मत जरूर सराहनीय हैए लेकिन यह घटनाक्रम इस बात की ओर भी इशारा करता है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमें और भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें