राजनीति

#अपराध

November 22, 2026

हिमाचल: बड़ी बहन की शादी से महज 12 दिन पहले छोटी बहन की घर से निकली अर्थी; पसरा मातम

शादी की तैयारियों के चलते 15 दिन पहले ही चड़ीगढ़ से लौटी थी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal kangra News

धर्मशाला। घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, आंगन में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं और परिवार बड़ी बेटी को दुल्हन के रूप में विदा करने के सपने संजो रहा था। लेकिन किसे पता था कि शादी के जश्न से महज 12 दिन पहले परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा, जो सारी खुशियों को मातम में बदल देगा।

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला क्षेत्र में शनिवार सुबह सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घर से कुछ दूरी पर 25 वर्षीय युवती की अधजली देह मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने खुद ही अपनी जीवनलीला समाप्त की। हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : डॉ बिंदल ने सराही सड़क की गुणवत्ता: तो बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, काम ऐसा करो की विरोधी भी करें तारीफ

घर से निकलते ही कुछ देर बाद मिली अधजली देह

यह दर्दनाक घटना शाहपुर क्षेत्र के कुठारना गांव से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय युवती मूल रूप से कुठारना की रहने वाली थी और इन दिनों अपनी मां और भाई के साथ चिलगाड़ी स्थित एक क्वार्टर में रह रही थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर से निकली और घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पहुंच गई। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब 90 फीसदी तक झुलसने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की पंचायतों में कागजी खेल खत्म...अब ऑनलाइन दर्ज होगा सारा रिकॉर्ड

चार दिसंबर को थी बड़ी बहन की शादी

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह है कि परिवार में कुछ ही दिनों बाद शादी का समारोह होना था। युवती की बड़ी बहन का विवाह चार दिसंबर को तय था और शादी में अब महज 12 दिन शेष रह गए थे। घर में शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं। परिवार के लोग विवाह की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। युवती भी अपनी बड़ी बहन की शादी में शामिल होने और तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए करीब 15 दिन पहले ही घर लौटी थी। वह चंडीगढ़ में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नौकरी करती थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, क्या आपने महसूस किए झटके...जानें कितना हुआ नुकसान

 

परिवार को यह उम्मीद थी कि आने वाले दिन खुशियों और उत्सव के होंगे, लेकिन शनिवार की सुबह ने सब कुछ बदलकर रख दिया। जिस घर में कुछ दिन बाद विवाह की रस्में होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। बड़ी बहन की शादी की तैयारियों के बीच छोटी बहन की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। एएसपी आरपी जसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए भेज दिया है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और घटना से पहले किन परिस्थितियों से गुजर रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की डिलीवरी करने निकले थे दो यार, पुलिस ने लाखों की चरस के साथ दबोचे

तीन बहनों और एक भाई में से एक थी युवती

जानकारी के अनुसार, युवती तीन बहनों और एक भाई में से एक थी। वह चंडीगढ़ में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नौकरी करती थी। शादी के आयोजन के चलते वह कुछ समय पहले ही घर पहुंची थी। परिवार के लिए यह समय बेहद खास होने वाला था, क्योंकि चार दिसंबर को बड़ी बेटी की शादी के रूप में घर में नया अध्याय शुरू होने जा रहा था। लेकिन इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों पर ऐसा ग्रहण लगाया कि अब शादी की तैयारियों के बीच हर तरफ सन्नाटा और दुख का माहौल है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धर्मशाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख