#अपराध
November 20, 2026
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला मंडी में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढेर सारा चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने वहां मौजूद एक युवक की तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक साथ उठीं 6 दोस्तों की अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव, 5 घरों के बुझ गए इकलौते चिराग
तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशे की खेप को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया था और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुंदरनगर में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूसे-पाउडर से बन रही थी नकली दवाएं, UP की STF ने बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश
DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि जिला मंडी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे की तस्करी और इससे जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें : 'ऑपरेशन सिंदूर में हमारे छक्के छूटे'.. जगत नेगी के बयान पर सियासी भूचाल! BJP बोली-माफी मांगे मंत्री
उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को भी नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस के साथ जरूर साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।