राजनीति

#अपराध

November 24, 2026

हरियाणा में HRTC चालक-परिचालक से मा**रपीट, ढाबे पर हुआ विवाद- पुलिस पर FIR न करने का आरोप

ढाबे की तरफ बस ले जाने पर शुरू हुआ विवाद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Road Transport Corporation

हमीरपुर। हरियाणा के मुरथल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बस को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद HRTC कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है।

ढाबे की तरफ बस ले जाने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, बस हमीरपुर से वृंदावन जा रही थी। HRTC की बस के लिए निगम प्रबंधन की ओर से एक ढाबा निर्धारित किया गया था। चालक बस को वहीं रोकने के लिए उस तरफ ले जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने चालक पर बस को रॉन्ग साइड में ले जाने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वृद्धाश्रम में बजेगी शहनाई- 63 वर्षीय सकीना संग फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया

पुलिस चौकी पहुंचने पर भी नहीं हुई सुनवाई

घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और दोनों कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस चौकी का रुख किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं, मारपीट में घायल चालक का मेडिकल भी नहीं करवाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के आरोप के बाद HRTC के चालक और परिचालकों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर निगम प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

ढाबों के चयन को लेकर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत महेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों में चलने वाली HRTC बसों के लिए ढाबों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए। ढाबे ऐसी जगह होने चाहिए, जहां बसों को पहुंचने के लिए रॉन्ग साइड में न जाना पड़े और न ही यू-टर्न लेना पड़े। उन्होंने कहा कि इससे बस कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : पेंशनरों की सुक्खू सरकार को दो टूक: FIR से आवाज नहीं दवा सकते, सचिवालय घेराव की दी चेतावनी

ढाबों का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

यूनियन अध्यक्ष ने साफ कहा कि अगर निगम प्रबंधन ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की और बसों के ठहराव को लेकर सही व्यवस्था नहीं बनाई तो ऐसे ढाबों का बहिष्कार किया जाएगा। इन ढाबों पर HRTC की बसें नहीं रोकी जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : रामपुर उपचुनाव से पहले BJP की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी के अवैध प्रमाण पत्र पर गरमाई सियासत

 

वहीं, HRTC चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया गया तो यूनियन धरना-प्रदर्शन भी करेगी। इस घटना के बाद दूसरे राज्यों में HRTC बसों के लिए तय किए गए ढाबों और ठहराव स्थलों की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख