राजनीति

#अपराध

November 23, 2026

हिमाचल : युवती और 3 साथियों के साथ होटल में रूका था 26 वर्षीय उमेश, सुबह कमरे में मिली देह

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

होटल में संदिग्ध हालत में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के एक निजी होटल का है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक होटल के एक कमरे में ठहरा हुआ था। उसके साथ कमरे में एक युवती और तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। इसी दौरान उमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ननखड़ी क्षेत्र के करांगला गांव निवासी उमेश सिंगला (26) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया शहर बनाने पर विरोध- 14 पंचायतों के किसान भड़के, बोले- हम जमीन नहीं देंगे

 

परिजनों के मुताबिक, उमेश की मौत देर रात ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद होटल प्रबंधन या कमरे में मौजूद अन्य लोगों की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी गई। परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब 6 बजे के बाद दी गई।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बसों में बिना टिकट सफर किया तो मिलेगी सजा- लगेगा तगड़ा जुर्माना, जानें पूरी खबर

 

इस बात को लेकर मृतक के परिजनों ने नाराजगी जताई है। उमेश के मामा देवीलाल ने होटल प्रशासन और उसके साथ मौजूद लोगों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उमेश की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि घटना के समय होटल के कमरे में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाए और यह पता लगाया जाए कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही, अगर जांच में होटल प्रबंधन या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिजन इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन से हिमाचल पहुंची बारात- हिंदू रीति से शादी रचाई, पहाड़ी नाटी पर जमकर नाचे विदेशी मेहमान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह

वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस होटल में हुई इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही, घटना के समय कमरे में मौजूद लोगों और होटल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख