राजनीति

#अपराध

November 24, 2026

हिमाचल में 17 साल की लड़की का अ**पहरण, भागा-भागा थाने पहुंचा पिता; दर्ज करवाई शिकायत

पिता ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई बेटी के अपहरण की शिकायत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक 17 साल की लड़की के अपहरण हो गया है। इस घटना से ना सिर्फ लड़की के परिवार में बल्कि पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला चंबा जिला के सिहुंता क्षेत्र का है और लड़की मात्र 17 साल की बताई गई है। 

पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया अपहरण का आरोप

पुलिस थाना सिहुंता में दर्ज करवाई गई शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी 17 साल की बेटी का अपहरण कर लिया है। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपनी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोग और प्रशासन भी इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लड़की की सकुशल वापसी की कामना कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गूगल मैप का भरोसा पड़ा भारी, संकरे रास्ते पर फंसा ट्रक; स्वां नदी में लटका

एसपी विजय कुमार सकलानी ने की मामले की पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग हुआ लाचार, जमीन के फेर में अटकीं PMGSY की 950 सड़कें

प्रशासन की अपील और सतर्कता का संदेश

नाबालिगों के लापता होने या अपहरण जैसी घटनाएं समाज और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे मामलों में अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों के प्रति सदैव सतर्क रहना चाहिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर देनी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख