राजनीति

#अपराध

November 19, 2026

हिमाचल में भूसे-पाउडर से बन रही थी नकली दवाएं, UP की STF ने बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश

नालागढ़ में बन रही थी अवैध दवाएं, तीन लोग धरे, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Fake Medicines

सोलन/नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में दवा निर्माण के नाम पर ऐसा गोरखधंधा चल रहा था, जो मरीजों की जिंदगी को खतरे में डाल सकता था। जिन दवाओं पर लोग बीमारी से राहत पाने के लिए भरोसा करते हैं, उन्हीं नामी कंपनियों के ब्रांड की नकल कर यहां संदिग्ध दवाएं तैयार की जा रही थीं। आरोप है कि इन दवाओं को चने के भूसे और पाउडर जैसी सामग्री से बनाया जा रहा था और फिर नामी कंपनियों की पैकिंग में बाजार तक पहुंचाने की तैयारी थी।

 

उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद जांच की कड़ियां हिमाचल के सोलन जिले तक पहुंचीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और औषधि नियंत्रण से जुड़ी टीमों ने नालागढ़ के राजपुरा-खेड़ा बाईपास स्थित संदिग्ध इकाई पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दवाएं बनाने, कैप्सूल भरने, पैकिंग और छपाई में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, संदिग्ध दवाएं और बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : 'ऑपरेशन सिंदूर में हमारे छक्के छूटे'.. जगत नेगी के बयान पर सियासी भूचाल! BJP बोली-माफी मांगे मंत्री

वाराणसी में पकड़ी गई खेप से खुला नालागढ़ का रास्ता

इस पूरे मामले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नकली और संदिग्ध दवाओं का स्टॉक पकड़े जाने के बाद हुई। जांच एजेंसियों को शक था कि बरामद दवाओं का निर्माण किसी ऐसी जगह पर हो रहा है, जहां से इन्हें अलग-अलग बाजारों में सप्लाई किया जा रहा है। जब जांच आगे बढ़ी तो इसके तार हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के राजपुरा क्षेत्र से जुड़ते चले गए।

इसके बाद यूपी STF और औषधि विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से संदिग्ध ठिकाने की पड़ताल की। छापेमारी के समय परिसर में दवा निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के संकेत मिले। जांच में यह भी सामने आया कि इकाई के पास वैध दवा निर्माण लाइसेंस नहीं था। ऐसे में बिना अनुमति दवाएं तैयार करने और उन्हें बाजार में उतारने की आशंका ने मामले को और गंभीर बना दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति की ह**त्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, सुबह इस हाल में मिली थी देह; मचा हड़कंप

चने के भूसे और पाउडर से बन रही थीं दवाएं!

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही कथित सामग्री को लेकर सामने आई। आरोप है कि चने के भूसे और पाउडर जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर दवाओं की नकल तैयार की जा रही थी। इसके बाद उन्हें नामी फार्मा कंपनियों के ब्रांड और पैकिंग के रूप में बाजार में पहुंचाने की तैयारी थी। यह महज ब्रांड की नकल का मामला नहीं है। यदि ऐसी संदिग्ध दवाएं मरीजों तक पहुंचती हैं तो उनकी गुणवत्ता, प्रभावशीलता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। खासकर एंटीबायोटिक और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी दवाओं के मामले में घटिया या नकली उत्पाद मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

पैन-डी से लेकर न्यूरो-300 तक की नकल का खुलासा

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के अनुसार, संदिग्ध इकाई में कई लोकप्रिय दवाओं के नाम पर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। इनमें पैन-डी कैप्सूल, प्रेसिज-300, सी-एजेड, ए-सिपेक्स-625 और न्यूरो-300 जैसे ब्रांड शामिल बताए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : सेना के अपमान पर सदन में जोरदार हंगामा: मंत्री नेगी के खिलाफ BJP ने वेल में की नारेबाजी; किया वॉकआउट

 

इनमें कुछ दवाएं एंटीबायोटिक श्रेणी की हैं, जबकि कुछ गैस और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं के उपचार में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा क्लैवेम-625, टैक्सिम-ओ 200, जीरोडोल एसपी, मांटिना एल, रेबिसेक एलएस और शेलकाल-500 सहित अन्य दवाओं से संबंधित सामग्री भी जांच के दायरे में आई है। एजेंसियां बरामद सामग्री की गुणवत्ता, वास्तविकता और इस्तेमाल की जांच कर रही हैं।

67 हजार टैबलेट, 6500 कैप्सूल और 100 किलो फॉयल जब्त

औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं और पैकेजिंग सामग्री बरामद होने की जानकारी है। बरामदगी में करीब 67 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट, प्रेगाबालिन 300 एमजी के लगभग 6500 कैप्सूल और करीब 100 किलोग्राम प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल शामिल बताए गए हैं। प्रिंटेड फॉयल पर दूसरी फार्मा कंपनियों के ब्रांड अंकित होने से आशंका जताई गई कि नकली दवाओं को असली उत्पाद जैसा दिखाने के लिए पूरी पैकिंग व्यवस्था तैयार की गई थी। बरामद दवाओं और सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

फैक्ट्री में मशीनों से लेकर ब्रांडेड रैपर तक पूरा इंतजाम

छापेमारी के दौरान टीम को मौके से ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एल्यूमिनियम पैकिंग मशीन, कैप्सूल भरने वाली मशीन और वजन मापने के उपकरण मिले। इसके अलावा दवाओं के रैपर तैयार करने के लिए छपी हुई फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग से जुड़े उपकरण भी जब्त किए गए। मौके पर मिली मशीनरी और पैकेजिंग सामग्री से जांच एजेंसियों को आशंका है कि यहां केवल दवाओं का निर्माण ही नहीं, बल्कि उन्हें नामी कंपनियों के उत्पाद जैसा रूप देने की भी व्यवस्था थी। यानी निर्माण से लेकर पैकिंग तक का पूरा नेटवर्क एक ही परिसर में संचालित किए जाने के संकेत मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें : विधानसभा के अंदर भाजपा- बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, सुक्खू सरकार से मांगे चार साल के 72 हजार रुपए

तीन आरोपियों के नाम आए सामने, सप्लाई नेटवर्क की तलाश

यूपी STF की कार्रवाई में हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू कुमार के नाम सामने आए हैं। वहीं औषधि विभाग की ओर से दी गई जानकारी में दो लोगों की गिरफ्तारी का भी उल्लेख है। आरोपियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे और दवाओं की खरीद, निर्माण तथा सप्लाई का नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था। जांच का अहम पहलू यह भी है कि नालागढ़ में तैयार की जा रही संदिग्ध दवाएं किन राज्यों, शहरों और दवा कारोबारियों तक पहुंचाई गईं। वाराणसी में पकड़ी गई खेप और नालागढ़ में मिली सामग्री के बीच संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

बद्दी के दो अन्य ठिकानों पर भी पहुंची जांच टीम

कार्रवाई के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के दो अन्य परिसरों की भी जांच की गई। इनमें से एक परिसर खाद्य सामग्री से संबंधित पाया गया, जहां दवा निर्माण से जुड़ी कोई अनियमितता सामने नहीं आई। दूसरे परिसर के पास वैध होलसेल ड्रग लाइसेंस मिला। हालांकि एहतियात के तौर पर वहां उपलब्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

ड्रग कंट्रोल विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति

हिमाचल प्रदेश के राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि प्रदेश में अवैध दवा निर्माण और नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश एफडीए से सूचना मिलने के बाद तत्काल विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निजी बस ने कुचल दिया बाइक सवार, घर से निकलते ही हो गया हा**दसा; पसरा मातम

फार्मा हब की साख पर फिर उठे सवाल

नालागढ़, बद्दी और बरोटीवाला का औद्योगिक क्षेत्र देश के प्रमुख फार्मा हब में गिना जाता है। यहां बड़ी संख्या में वैध दवा निर्माता कंपनियां काम कर रही हैं और हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री देश-विदेश में अपनी पहचान रखती है। ऐसे में नकली दवाओं के निर्माण से जुड़े मामलों का सामने आना पूरे उद्योग की छवि के लिए चिंता का विषय है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख