#अपराध
November 20, 2026
पिज्जा आउटलेट में काम करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत

हमीरपुर। परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए कई युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि अपने घर का सहारा बन सकें और अपनों को बेहतर जिंदगी दे सकें। लेकिन कभी-कभी किस्मत ऐसा दर्द दे जाती है, जिसे परिवार जिंदगीभर नहीं भूल पाता। ऐसा ही दुखद मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बॉय की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के पिज्जा आउटलेट से सामने आया है। यहां पर युवक यहां पर डिलीवरी बॉय के रूप में आउटलेट परिसर में अपना काम कर रहा था, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे इस हालत में देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी आउटलेट संचालक को दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बस स्टॉप पर चिट्टा सप्लाई करने आया था पंजाबी, पुलिस ने दबोचा- पहुंचा जेल
घटना के बाद आउटलेट संचालक और अन्य कर्मचारियों ने बिना देरी किए जितेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक साथ उठीं 6 दोस्तों की अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव, 5 घरों के बुझ गए इकलौते चिराग
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टौणी देवी तहसील के लगदेवी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मामले की पुष्टि करते हुए ASP हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किस वजह से हुई।