सोलन। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में आए दिन नशा तस्करों की गिरफ्तारी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला सोलन से आया है, जहां पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 5 मई 2026 को पुलिस की SIU टीम नशे के खिलाफ गश्त पर थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि विवंता मॉल की पार्किंग में कुछ युवक नशे का सामान लेकर बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली महिला, थम चुकी थी सांसें- शरीर से आ रही थी गंदी बदबू
कार में बैठे तीन युवकों से चिट्टा बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। वहां एक TUV गाड़ी में तीन युवक बैठे मिले। पुलिस ने शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा और करीब 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान
- देवेंदर बत्ता निवासी सोलन
- तेज सिंह निवासी कसौली
- शुभम ठाकुर निवासी शिमला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, धोखा मिलने पर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल और लगा दी...
चार दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अगले दिन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और तकनीकी जांच भी की गई।
साथियों ने उगला मुख्य सप्लायर का नाम
जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि बरामद चिट्टा जीरकपुर से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस जीरकपुर पहुंची और वहां से मनदीप नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था पंजाबी : पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार
हिमाचल में करता था नशे की सप्लाई
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भी 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में शामिल था और हिमाचल तक सप्लाई पहुंचा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी दर्ज है मामले
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। देवेंदर बत्ता के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं तेज सिंह पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में चिट्टा तस्करी समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं। इससे साफ है कि आरोपी पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में रहे हैं और नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें- जनता पर बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ- सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 500 करोड़ का नया लोन
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी हिमाचल के किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
