#अपराध

May 8, 2026

हिमाचल : पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली महिला, थम चुकी थी सांसें- शरीर से आ रही थी गंदी बदबू

पानी में तैरती दिखी महिला की देह

शेयर करें:

Bilaspur News Police Investigation

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस समय माहौल चिंताजनक हो गया, जब पुल के नीचे पानी में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिलने की खबर सामने आई। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 

पुल से गुजर रहे थे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर जिले के स्वारघाट और झंडूता उपमंडलों की सीमा पर स्थित बागछाल पुल का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कुछ स्थानीय लोग पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे पानी में पड़े एक शव पर पड़ी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, धोखा मिलने पर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल और लगा दी...

पानी में दिखा महिला का शव

पहले लोगों को लगा कि शायद कोई सामान पानी में बहकर आया है, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि वह एक महिला का शव है। यह देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना तलाई पुलिस थाना को दी।

शव से आ रही थी बदबू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव से गंदी बदबू आ रही थी और शव पानी में रहने से फूल गया था। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन महिला की पहचान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था पंजाबी : पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की मौत पानी में डूबने से हुई या फिर इसके पीछे कोई और संदिग्ध वजह है।

शव की पहचान करने में जुटी पुलिस  

वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख