#अपराध
May 8, 2026
हिमाचल : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, धोखा मिलने पर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल और लगा दी...
पंचायत परिसर में पहुंची महिला
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने पंचायत परिसर में खुद को आग लगाने की कोशिश कर दी। महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस जलाने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के चंडयाल पंचायत का है। यहां पर बीते कल गुरूवार को 35 वर्षीय महिला अचानक चंडयाल पंचायत पहुंची। उस समय पंचायत में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, जिसके चलते वहां काफी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी परेशान और गुस्से में दिखाई दे रही थी।
उसने पहले अपने परिचित युवक को पंचायत परिसर में बुलाया और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती रही। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान महिला ने अचानक अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
महिला जैसे ही माचिस जलाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और माचिस छीन ली। लोगों ने बिना समय गंवाए महिला को काबू में किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। महिला जैसे ही माचिस जलाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और माचिस छीन ली।
लोगों ने बिना समय गंवाए महिला को काबू में किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर लोग समय रहते महिला को नहीं रोकते तो मौके पर गंभीर घटना हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला और युवक दोनों को अपने साथ लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि महिला का मंडी निवासी एक शादीशुदा युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी महिला के पति को लगी तो उसने महिला को तलाक दे दिया।
पति से अलग होने के बाद महिला अपने प्रेमी के भरोसे रह रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवक ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। उसने महिला से बातचीत करना भी बंद कर दिया था, जिससे महिला काफी परेशान रहने लगी। इसी बात से आहत होकर वह युवक से मिलने पंचायत पहुंची थी। महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
तनाव में आकर महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत करवाया। बाद में महिला ने भरोसा दिया कि वह आगे से कोई भी गलत कदम नहीं उठाएगी और युवक से संपर्क करने की कोशिश भी नहीं करेगी।