शिमला। चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट इलाके में देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रहने वाले एक ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मिलकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने न सिर्फ युवक को बुरी तरह घायल किया, बल्कि उससे 40 हजार रुपये नकद और उसके जरूरी दस्तावेज भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिमला से कार खरीदने आया था युवक 

पीड़ित युवक हेमराज (26) हिमाचल प्रदेश के शिमला का रहने वाला है। वह सेकंड हैंड कार खरीदने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचा था। उसे आगे हल्लोमाजरा में रहने वाले अपने दोस्त के घर जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह इस वारदात का शिकार हो गया।

 

यह भी पढें : हिमाचल बिजली बोर्ड महिलाओं को देगा 12300 रुपए प्रतिमाह कमाने का मौका; जल्द करें आवेदन

ऑटो में बैठते ही बदमाशों ने बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, हेमराज मुख्य सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो वहां आकर रुका, जिसमें पहले से ही दो यात्री बैठे हुए थे। हेमराज को कुछ भी शक नहीं हुआ और वह भी उसी ऑटो में बैठ गया। शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद हालात बदल गए।

सिगरेट के बहाने रोकी गाड़ी, फिर शुरू हुआ हमला

पीड़ित के अनुसार, कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने सिगरेट पीने का बहाना बनाकर गाड़ी रोक दी। जैसे ही ऑटो रुका, अंदर बैठे दोनों युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: "मां मां... पापा ने फं*दा लगा लिया"... बेटे ने मायके गई मां को दी सूचना, सदमें में पूरा परिवार

गला घोंटने की कोशिश और बोतल से हमला

हमलावरों में से एक ने युवक के गले में कपड़ा डालकर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जबकि ऑटो चालक ने कांच की बोतल से उसके चेहरे और आंख पर कई वार किए। इस दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन तीनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

40 हजार रुपये और दस्तावेज लूटकर फरार

मारपीट के बाद बदमाशों ने पीड़ित की जेब में रखे 40 हजार रुपये नकद और उसके जरूरी पहचान पत्र छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। घायल युवक किसी तरह खुद को संभालते हुए मदद के लिए आगे बढ़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी पिकअप के नीचे दबा चालक, परिवार का था इकलौता सहारा; पीछे छोड़ गया दो बच्चे

112 पर कॉल कर दी पुलिस को सूचना

गंभीर रूप से घायल हेमराज ने किसी तरह मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल करके पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की तेज जांच, CCTV खंगाले जा रहे

सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात ऑटो चालक व उसके दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को टक्कर मा.र फरार हुआ वाहन चालक, सड़क पर त.ड़पता रहा घायल; थम गईं सांसें

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और ऑटो के रूट व नंबर प्लेट की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।