#रोजगार
June 21, 2026
हिमाचल बिजली बोर्ड महिलाओं को देगा 12300 रुपए प्रतिमाह कमाने का मौका; जल्द करें आवेदन
बिजली बोर्ड ने महिलाओं के लिए निकाली 1 वर्षीय अप्रेंटिसशिप
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की होनहार महिलाओं और युवतियों के लिए आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर चमकाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। अगर आप पढ़ी-लिखी हैं और तकनीकी या पेशेवर क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो अब प्रशिक्षण के साथ हर महीने 12 हजार रुपये से अधिक कमाने का मौका मिलने वाला है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) महिला अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 12,300 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चयनित प्रशिक्षुओं को आवास, एचआरए (HRA), यात्रा भत्ता या अन्य कोई अतिरिक्त वित्तीय सुविधा देय नहीं होगी।
बिजली बोर्ड द्वारा शुरू किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रदेश की महिलाओं को व्यावहारिक अनुभव देने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को विभिन्न विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल और कार्य अनुभव में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: "मां मां... पापा ने फं*दा लगा लिया"... बेटे ने मायके गई मां को दी सूचना, सदमें में पूरा परिवार
इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह 12,300 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से आवास, यात्रा भत्ता, एचआरए अथवा अन्य अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की आयु 31 मई 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां ईमेल apprenticeship@hpseb.in के माध्यम से भेजनी होंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी पिकअप के नीचे दबा चालक, परिवार का था इकलौता सहारा; पीछे छोड़ गया दो बच्चे
बिजली बोर्ड ने इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के लिए कुल 98 पदों को मंजूरी दी है। अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं के लिए विभिन्न ट्रेड और विषयों में पद निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं। संबंधित क्षेत्र में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न विद्युत बोर्ड कार्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिमला में सबसे अधिक 40 प्रशिक्षुओं को मौका मिलेगा। इसके अलावा हमीरपुर, मंडी, सुंदरनगर, धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन, नाहन, रामपुर, रोहड़ू, डलहौजी, देहरा, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू सहित अन्य केंद्रों में भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को टक्कर मा.र फरार हुआ वाहन चालक, सड़क पर त.ड़पता रहा घायल; थम गईं सांसें
बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी पसंद के अधिकतम तीन प्रशिक्षण केंद्र चुनने की सुविधा प्रदान की है। हालांकि अंतिम केंद्र का आवंटन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची में दो महिला अभ्यर्थियों के अंक समान पाए जाने पर अधिक आयु वाली उम्मीदवार को चयन में वरीयता (प्राथमिकता) दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने 30 साल बेचा नशा- उसी दलदल में डूबे दोनों बेटे, एक की ओवरडोज से मौ*त
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्यक्रम प्रदेश की युवतियों के लिए करियर की मजबूत नींव रखने का अवसर साबित हो सकता है। प्रशिक्षण के साथ मिलने वाला स्टाइपेंड न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगा, बल्कि भविष्य में बेहतर रोजगार संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। ऐसे में योग्य महिला अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर किसी सुनहरे मौके से कम नहीं माना जा रहा।