#हादसा

June 21, 2026

हिमाचल: शख्स को टक्कर मा.र फरार हुआ वाहन चालक, सड़क पर त.ड़पता रहा घायल; थम गईं सांसें

चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचा दिया होता तो शायद बच जाती जान

शेयर करें:

solan road Accident

सोलन। हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। आए दिन सड़कों पर ऐसे दर्दनाक हादसे सामने आ रहे हैं, जो कहीं न कहीं चालकों की असावधानी और नियमों की अनदेखी का नतीजा होते हैं।

 

ऐसे हादसे न केवल किसी व्यक्ति की जिंदगी छीन लेते हैं] बल्कि कई हंसते-खेलते परिवारों को भी हमेशा के लिए उजाड़ देते हैं। ताजा मामला सोलन जिला से सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि घायल व्यक्ति ने समय पर मदद नहीं मिलने के कारण सड़क पर ही दम तोड़ दिया।

सैर पर निकले लोगों ने देखा दर्दनाक मंजर

जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना सोलन जिले के धर्मपुर बाजार क्षेत्र में शनिवार शाम को पेश आई। जब स्थानीय लोग रोजाना की तरह सैर के लिए निकले तो उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे और आसपास के हालात देखकर आशंका जताई गई कि उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने 30 साल बेचा नशा- उसी दलदल में डूबे दोनों बेटे, एक की ओवरडोज से मौ*त

पहचान के लिए जुटे लोग

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। स्थानीय नागरिकों ने घायल व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक अनुमान है कि हादसे के बाद घायल व्यक्ति लंबे समय तक सड़क किनारे पड़ा रहा और समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें- शाबाश हिमाचल पुलिस : चिट्टे संग धरा सरकार कर्मचारी, 5 महीने में दूसरी बार हुआ गिरफ्तार

हादसे के बाद फरार हुआ चालक

घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ने लोगों से मांगी सहयोग की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने धर्मपुर बाजार क्षेत्र में हुए इस हादसे से संबंधित कोई जानकारी देखी या सुनी हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे, ताकि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! 10 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

बढ़ती लापरवाही बन रही मौत का कारण

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हर वर्ष कई लोगों की जान चली जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और जिम्मेदार ड्राइविंग ही ऐसे हादसों पर अंकुश लगा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख