कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने करीब ढाई किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए 2 युवक

जानकारी के अनुसार, पुलिस की यह कार्रवाई थाना मणिकर्ण क्षेत्र के डुंखरा चौक पर हुई। पुलिस टीम यहां वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब भूकंप पर रखी जाएगी नजर : नया प्लान तैयार, लोगों को सतर्क करेगा सिग्नल

बस में सवार थे दोनों युवक

बस में सवार दो युवकों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चरस की बड़ी खेप बरामद हुई।

2.343 किलोग्राम चरस बरामद

पुलिस ने जब बरामद मादक पदार्थ का वजन किया तो कुल 2.343 किलोग्राम चरस निकली। इतनी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के प्राइवेट अस्पतालों में पैकेज का खेल : 3 रुपये की सिरिंज 20 में बेच रहे, मरीज परेशान

आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक केरल के वायुकम, कोट्टायम के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • आनंद पुत्र वीनू
  • सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास

यह भी पढ़ें- HRTC में 831 ड्राइवरों के पद खाली : बुलावे का इंतजार कर रहे टेस्ट पास कर चुके युवा

हिमाचल में कहां से आई चरस?

दूसरे राज्य से आए दोनों युवकों के पास इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि वे हिमाचल कब पहुंचे और नशीले पदार्थ की यह खेप उन्हें किस व्यक्ति से मिली।

कहां से लाए थे चरस?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें