देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में पुलिस की मुस्तैदी का एक और उदाहरण सामने आया है। पुलिस जिला देहरा के तहत एक मंदिर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहींए चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की खुलकर सराहना की है। वहीं लोग यह भी कह रहे हैं कि इस मामले का सुलझाने में पुलिस पर भगवान का आशीर्वाद भी रहा जिसके चलते पुलिस ने मात्र दो घंटे में इस गुत्थी को सुलझा लिया।
मंदिर से आभूषण नगदी और सामान हुआ था चोरी
बता दें कि कांगड़ा के पुलिस जिला देहरा के तहत आते पुलिस थाना डाडासीबा क्षेत्र में एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी । सुबह पूजा.अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी को चोरी का पता चला। मंदिर से माता के आभूषणए नकदी और श्रृंगार से जुड़ा सामान गायब मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लोगों को आशंका थी कि चोरी की इस घटना का खुलासा होने में लंबा समय लग सकता हैए लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह हिमाचल में लागू करेंगे कर्नाटक का फॉर्मूला, पहाड़ की सड़कें होंगी अब ज्यादा टिकाऊ
कैसे हुआ था मामले का खुलासा
जानकारी के अनुसार मंदिर में चोरी का खुलासा तब हुआ जब पुजारी तड़के पूजा.अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर में पहुंचते ही अंदर का नजारा देख पुजारी के होश उड़ गए। पुजारी के अनुसार मंदिर से माता के आभूषण और अन्य सामान गायब था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और बिना समय गंवाए जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी बड़ा खुलासा, फॉरेंसिक जांच ने खोले राज; पैकिंग लिफाफे भी बदले
मंदिर से चोरी हुए सामान में माता के श्रृंगार में उपयोग होने वाले आभूषण, धार्मिक वस्तुएं, नकदी और अन्य कीमती सामान शामिल था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी किए गए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
तकनीकी और स्थानीय जानकारी से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ.साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक संदिग्ध लक्की नामक स्थानीय युवक पुलिस के रडार पर आया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने बढ़ाया इन कर्मचारियों का मानदेय, 2215 पद भरने की मंजूरी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के ठिकाने पर दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
घर से बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मंदिर से चोरी किए गए आभूषणए नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। बाद में मंदिर प्रबंधन और पुजारी ने बरामद सामान की पहचान मंदिर की संपत्ति के रूप में की। सामान की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने चोरी की पूरी गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : आचार संहिता में सुक्खू कैबिनेट ने दी महिलाओं को 1500 रुपए देने की मंजूरी, 3 साल बढ़ाई रिटायरमेंट उम्र
दो घंटे में धरा चोर
आम तौर पर चोरी के मामलों को सुलझाने में कई दिन या सप्ताह लग जाते हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस ने मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस की इसी तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों में होने वाली चोरी की घटनाएं लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा इतनी तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करना भरोसा बढ़ाने वाला कदम है।
यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव ने सीएम सुक्खू में भरा जोश: बोले - 2027 से पहले अच्छे संकेत, भाजपा को बताया झूठी पार्टी
आरोपी गिरफ्तार आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह वारदात अकेले अंजाम दी या उसके साथ कोई और भी शामिल था। फिलहाल मंदिर से चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने यह साबित कर दिया कि सतर्कता और तेजी से काम किया जाए तो अपराधियों को ज्यादा देर तक कानून से बचकर भागने का मौका नहीं मिलता।
