राजनीति

#अपराध

November 17, 2026

हिमाचल : मां की तलाश में भटकते रहे बेटे, डेढ़ महीने बाद नाले में मिला कं**काल, सदमे में परिवार

डेढ़ महीने से मां लापता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक मां के लापता होने के बाद से बेटे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। करीब डेढ़ महीने बाद जब मां का कंकाल मिला तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डेढ़ महीने से मां लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नौशहरा से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला बीते 3 अक्टूबर से घर से लापता थीं। उनके लापता होने के बाद से ही परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। अपने स्तर पर परिवार ने पूरी कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 100 साल के बुजुर्ग ने लौटाए सरकारी पैसे, बोले- मुझे जरूरत नहीं, गरीबों में बांट दो

नाले में मिला कंकाल 

बता दें कि बीते रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नौशहरा के एक नाले में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हरिपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उनके बेटे संदीप शर्मा और अजय कुमार ने कंकाल के अवशेषों के आधार पर अपनी मां की पहचान की। मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय रंजना कुमारी पत्नी स्वर्गीय वेदांत कुमार के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : NH पर पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें, गाड़ियों में फंसे कई पर्यटक...मचा हड़कंप

पुलिस कर रही जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं, गांव में महिला का कंकाल मिलने की खबर फैलते ही लोगों में डर और चर्चा का माहौल बन गया।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख