राजनीति

#अपराध

November 15, 2026

हिमाचल: माता-पिता ने खो दिया इकलौता बेटा, बाथरूम में अचेत मिला था 8वीं का छात्र; पसरा मातम

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में माता-पिता की उम्मीदों का सहारा उनका इकलौता बेटा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। महज 14 साल की उम्र में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लिए यह सदमा किसी बड़े पहाड़ के टूटने से कम नहीं है।

घर के बाथरूम में बेसुध मिला 14 वर्षीय छात्र

यह मामला मंडी जिले की नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर-2 का है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण घर पर ही था। दोपहर करीब एक बजे तक वह अपने दादा-दादी के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान परिजनों की नजर बाथरूम में पड़े छात्र पर पड़ी। वह अचेत अवस्था में था और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। यह देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक ने रौंदे बाइक सवार दो युवक, सड़क पर तड़*पता छोड़ मौके से हुआ फरार

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

परिजन छात्र को बचाने की उम्मीद में तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को उम्मीद थी कि समय रहते उपचार मिलने से बेटे की जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल में मिली खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। महज 14 साल की उम्र में इस तरह छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

माता-पिता का इकलौता सहारा था मृतक छात्र

बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। जिस उम्र में बच्चे अपने भविष्य के सपने बुनते हैं और परिवार की खुशियों का हिस्सा बनते हैं, उस उम्र में छात्र की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और आसपास के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6297 पदों पर शुरू होगी भर्ती, 5 साल से है अटकी; अब सुक्खू सरकार ने बनाया नया प्लान

छात्र की मौत बनी रहस्य जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित मौत से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कुछ देर में होगा फौजी अक्षय का अंतिम संस्कार, घर पहुंची पार्थिव देह- मां बेसुध

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की पुष्टि मंडी के एसपी विनोद कुमार ने की है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। वहीं, इस घटना के बाद रिवालसर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया है और पूरे इलाके में इस दुखद घटना को लेकर शोक जताया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख