राजनीति

#अपराध

November 18, 2026

हिमाचल में चिट्टा बेच खड़ा किया साम्राज्य : पुलिस ने गाड़ी-बंगला समेत 57.92 लाख की प्रॉपर्टी सीज

23.92 लाख की महिंद्रा थार भी फ्रीज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Drug Smuggling

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नशा तस्करी के मामले में करीब 57.92 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। 

6 ग्राम हेरोइन के साथ दर्ज हुआ था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस के अनुसार, सदर मंडी थाने में 31 मार्च 2025 को नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने आरोपित की संपत्ति और उसकी कमाई के स्रोतों की भी पड़ताल शुरू कर दी। जांच में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने कुल 57 लाख 92 हजार 70 रुपये की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का दावा: 2028 तक हिमाचल के इस जिला में पहुंचेगी ट्रेन, सुक्खू सरकार को भी घेरा

दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने भी दी मंजूरी

पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई को अब नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक (SAFEMA) से भी पुष्टि मिल गई है। प्राधिकारी ने दोनों संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश को मंजूरी दे दी है। इससे पुलिस की कार्रवाई को कानूनी स्तर पर भी पुष्टि मिल गई है।

23.92 लाख की महिंद्रा थार भी फ्रीज

पुलिस ने जांच के दौरान नशे की कमाई से जुड़ी पहली संपत्ति के रूप में महिंद्रा थार वाहन की पहचान की थी। इस गाड़ी की कीमत 23 लाख 92 हजार 70 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इसे फ्रीज करने की कार्रवाई की है। यानी अब इस वाहन को लेकर मालिक अपनी मर्जी से लेन-देन या किसी तरह का हस्तांतरण नहीं कर सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : 'जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियां बंद करो' BJP का बैनर लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन; सुक्खू सरकार को घेरा

मकान की चौथी मंजिल पर बने 3 कमरे भी फ्रीज

दूसरी संपत्ति मंडी शहर के पुरानी मंडी इलाके में स्थित है। यह सदर तहसील के तहत आने वाले एक मकान के चौथे तल पर बना तीन कमरों का आवासीय सेट है। इसकी कीमत 34 लाख रुपये निर्धारित की गई है। पुलिस ने इस संपत्ति को भी फ्रीज कर दिया है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 57 लाख 92 हजार 70 रुपये है।

नशा तस्करों की अवैध कमाई पर जारी रहेगी कार्रवाई

SP मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस अवैध धंधे से कमाई गई संपत्तियों का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस का मकसद नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना और जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाना है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख