राजनीति

#अपराध

November 15, 2026

देर रात HRTC बस से नशा सप्लाई करने निकली मोनिका, पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरी- साथी भी गिरफ्तार

मोनिका के साथी की उम्र महज 18 साल है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

hrtc bus chitta smuggler

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कांगड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। CIA कांगड़ा की टीम ने HRTC बस में सफर कर रहे एक महिला और 18 वर्षीय युवक को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात CIA कांगड़ा की टीम गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस कर्मचारी आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रख रहे थे और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : जयराम ने सीएम सुक्खू से पूछा सवाल: 28 लाख महिलाओं से वादा कर 3.50 लाख को ही 1500 क्यों?

तलाशी के लिए रोकी HRTC बस

इसी बीच चंबा से मनाली की ओर जा रही HRTC बस संख्या HP-73-4443 वहां पहुंची। पुलिस टीम ने बस को जांच के लिए रुकवाया और यात्रियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बस में सवार यात्रियों की जांच के दौरान पुलिस को दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

 

बस से बरामद चिट्टा।

ढेर सारा चिट्टे संग महिला-युवक अरेस्ट

इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने 'मिशन 2027' का तैयार किया रण ! खेला वूमेन कार्ड; क्या महिला वोट बैंक बनेगा ट्रंप कार्ड

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

  • मोनिका देवी (29) निवासी पालमपुर
  • अविनाश कुमार उर्फ कालू (18) निवासी तरनतारन

May be an image of one or more people

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन में नहीं पहुंचे CM सुक्खू, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताई यह वजह

किस थाने में केस दर्ज?

घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ गगल पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों के पास चिट्टा कहां से आया था और वे इसे किस स्थान पर लेकर जा रहे थे। इसके अलावा नशे की खेप की सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

किस नेटवर्क का हिस्सा?

जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या दोनों आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी पूछताछ की जा रही है।

 

May be an image of one or more people

यह भी पढ़ें : HRTC पेंशनरों के सब्र का बांध टूटा, 27 को करने जा रहे कुछ बड़ा; सुक्खू सरकार को दिया अल्टीमेटम

तस्करी के पीछे कौन-कौन शामिल?

पुलिस का मानना है कि नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ अहम साबित हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बस के जरिए नशीले पदार्थ की तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हिमाचल के लिए चिंता की बात

विदित रहे कि, हिमाचल में नशा तस्करी के नेटवर्क में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी चिंता का विषय बनती जा रही है। अब तक नशे के कारोबार में पुरुषों की संलिप्तता के मामले अधिक सामने आते रहे हैं। मगर पिछले कुछ समय से सामने आ रहे मामलों में महिलाओं की गिरफ्तारी ने इस अवैध कारोबार के बदलते स्वरूप की ओर इशारा किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कोर्ट में बोली पत्नी- मुझे 50 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता चाहिए, खारिज हुई याचिका; जानें क्यों

नशा तस्कर लगा रहे जुगाड़

नशा तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए महिलाओं और युवतियों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। कई मामलों में महिलाएं खुद इस नेटवर्क का हिस्सा बनकर नशे की सप्लाई और खरीद-फरोख्त में शामिल हो रही हैं। बसों, सार्वजनिक परिवहन और अन्य माध्यमों से नशीले पदार्थों की खेप ले जाते हुए महिलाओं की गिरफ्तारी के मामले भी सामने आए हैं।

नशे के दलदल में फंस रहे युवा

यह स्थिति हिमाचल जैसे शांत प्रदेश के लिए गंभीर चुनौती है। चिंता केवल महिलाओं की संलिप्तता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी है कि नशे का कारोबार समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बना रहा है। पुलिस के सामने अब तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को इस दलदल में धकेलने वाले गिरोहों की पहचान करना भी बड़ी चुनौती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख