राजनीति

#अपराध

November 16, 2026

हिमाचल : घर से पेपर देने निकली दो सहेलियां, एक की मिली देह- 10वीं में पढ़ती हैं दोनों

परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थीं दोनों

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां पर दो किशोरी लड़कियों ने खड्ड में छलांग लगा दी। हादसे में 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी 15 वर्षीय लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थीं दोनों

जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं से बीते कल रविवार पेश आया है। यहां दोनों सहेलियां शनिवार सुबह घर से यह कहकर निकली थीं कि वे सुंदरनगर में परीक्षा देने जा रही हैं। इसके लिए एक लड़की ने अपने नाना से 200 रुपये भी लिए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि दोनों परीक्षा देने के बाद घर लौट आएंगी, लेकिन जब वे वापस नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोग परेशान हो गए। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। इनमें से एक लड़की अपने ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी।

 

यह भी पढ़ें : विधानसभा विंटर सेशन का आज पहला दिन: सुक्खू सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

परिजनों ने भेजे थे दो युवक

एक लड़की के नाना ने बताया कि रविवार को उन्हें जानकारी मिली थी कि दोनों लड़कियां घुमारवीं में हैं। इसके बाद उन्होंने बरमाणा से दो युवकों को घुमारवीं भेजा, ताकि वे दोनों को समझाकर वापस घर ला सकें। हालांकि, युवकों के वहां पहुंचने से पहले ही दोनों लड़कियां सीर खड्ड पुल से नीचे छलांग लगा चुकी थीं।

गाड़ी में जा रही लड़की ने देखा पूरा घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि मलोट गांव का एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ गाड़ी में घुमारवीं से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी की नजर पुल पर मौजूद दोनों लड़कियों पर पड़ी। उसने दोनों को पुल से खड्ड में छलांग लगाते हुए देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा नेताओं के साथ वायरल हुई MLA सुंदर ठाकुर की तस्वीर, तेज हुई सियासी हलचल

एक लड़की का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीर खड्ड में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद 14 वर्षीय लड़की का शव बरामद कर लिया गया, जबकि 15 वर्षीय दूसरी लड़की की तलाश जारी रही। खड्ड में पानी और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं। इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय लोग दूसरी लड़की को खोजने में जुटे रहे।

स्कूल टूर में भी शामिल हुई थीं दोनों सहेलियां

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले स्कूल की ओर से बरोट वैली का टूर आयोजित किया गया था। दोनों लड़कियां इस टूर में भी शामिल हुई थीं। फिलहाल दोनों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि की है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख