राजनीति

#अपराध

November 14, 2026

हिामचल : 16 वर्षीय बेटी ने मां-बाप के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई शिकायत, घर लौटते अचानक हुई लापता

मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। जिसने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। 

 

मां के खिलाफ थाने पहुंची किशोरी

 

जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान महिला पुलिस थाना से फोन आया कि उसकी बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत दी है। सूचना मिलने के बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस थाना पहुंची।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 350 पदों पर होगी भर्ती- जानें पूरी डिटेल

समझाने के बाद माता-पिता के साथ भेजी थी किशोरी

पुलिस थाना में बातचीत और समझाने के बाद किशोरी को उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया। लेकिन घर लौटते समय रास्ते में ही किशोरी अचानक कहीं लापता हो गई। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से 20 दिन पहले उजड़ा परिवार, माता-पिता ने खोया इकलौता फौजी बेटा

पुलिस ने शुरू की किशोरी की तलाश

SP बलवीर ठाकुर ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और किशोरी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख