मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां चैलचौक में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने क्वार्टर में चुन्नी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैली हुई है।
विवाहिता ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि महिला यहां अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। महिला का पति एक दुकान पर दर्जी का काम करता है। पति ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले महिला ने खुद उसे सामान लेने के लिए बाजार भेजा था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल टनल हाद.सा : एक ही गांव के दो जवान बेटों की मौ**त, चेहरों की हालत देख परिवार बेसुध
दर्जी का काम करता है पति
महिला के पति मुश्ताकुल अली ने पुलिस को बताया कि वो क्वार्टर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दर्जी की दुकान में काम करता है। उसकी पत्नी मनीषा खातून ने उससे बेटे के खाने के लिए टॉफियां मंगवाई।
टॉफियां लेने भेजा पति
पति दुकान से टॉफियां लेकर घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई है। पत्नी को फंदे पर लटका देख पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घर से शोर की आवज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के स्कूलों में पिलाया जाएगा फिल्टर और उबला पानी, 47 बच्चे बीमार पड़ने पर जागा शिक्षा विभाग
फंदा लगा कर की आत्महत्या
लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को फंदे से उतारा। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
बेटे का रो-रो कर बुरा हाल
मां की मौत के बाद बेटे का भी रो-रो कर बुरा हाल है। जांच में पाया कि परिवार मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी अपने बेटे के साथ चैलचौक में एक क्वार्टर में रह रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में पति-पत्नी ने नशा बेच खड़ी की करोड़ों की संपत्ति- अब चला पुलिस का डंडा
क्यों की महिला ने आत्महत्या?
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा मृतका के पति और पड़ोसियों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं- ताकि इस बात का पता चल सके कि आखिर महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
