कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग विषयों से जुड़ी शिक्षक भर्ती के परिणाम जारी किए हैं। इसी चयन प्रक्रिया में कांगड़ा जिले की सारिका चौधरी ने अपनी मेहनत का परचम लहराया है। उन्होंने रसायन विज्ञान शिक्षक पद की भर्ती में राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है।

सारिका चौधरी ने रचा इतिहास

सारिका चौधरी का चयन सीबीएसई से संबंधित सरकारी स्कूल में रसायन विज्ञान शिक्षक के पद के लिए हुआ है। उन्हें राजकीय बॉयज मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगरोटा बगवां में नियुक्ति मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि के बाद मायके से लेकर ससुराल तक खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर का काम छोड़ सोशल मीडिया पर बिजी रहती थी पत्नी, कोर्ट ने पति को दिलवाया तलाक

राज्य में छठा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

सारिका चौधरी सुन्ही की बेटी और अमतराड की बहू हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

शॉटलिस्ट हुईं सारिका

रसायन विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। इस भर्ती के तहत 78 पदों को भरा जाना था। परीक्षा के लिए 2,439 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,963 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। CBT के बाद 207 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रात को यात्रा बैन, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा

परिवार के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय

सारिका चौधरी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में मायके और ससुराल दोनों परिवारों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। परिवार के सदस्यों ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, जिसकी बदौलत वह इस सफलता को हासिल कर सकीं।

परिवार का मिला पूरा सहयोग

उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और खुद की मेहनत के साथ उन्होंने लगातार अपनी तैयारी जारी रखी। आखिरकार मेहनत रंग लाई और राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल करने में सफल रहीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर

नगरोटा बगवां के स्कूल में पढ़ाएंगी केमिस्ट्री

सारिका चौधरी अब नगरोटा बगवां स्थित राजकीय बॉयज मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान पढ़ाएंगी। उनके चयन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने परिवार को बधाई दी है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं सारिका

सारिका की यह सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कहानी बताती है कि लगातार मेहनत, परिवार का साथ और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटे से क्षेत्र से निकलकर भी राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल का सोलन बना देश का 5वां सबसे अमीर जिला- इस काम ने बनाया धनी, आप भी जानिए

गौरतलब है कि हिमाचल में शिक्षक भर्ती से संबंधित अलग-अलग विषयों के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। राज्य चयन आयोग की ओर से रसायन विज्ञान के अलावा अन्य शिक्षक पदों की चयन प्रक्रिया के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से सामने आए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें