राजनीति

#उपलब्धि

October 10, 2026

हिमाचल की बेटी प्रियांशी ने राष्ट्रीय मंच पर कमाया नाम, जीता मिस हिमाचल का ताज

दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में हुआ ग्रैंड फिनाले

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बेटी प्रियांशी राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रियांशी ने मिस हिमाचल का ताज अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में थर्ड रनर-अप का स्थान हासिल कर अपनी सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ दी। चढ़ियार की रहने वाली प्रियांशी की इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में हुआ ग्रैंड फिनाले

यह प्रतियोगिता दिल्ली के पश्चिम विहार में बने होटल रेडिसन ब्लू में 2 से 4 अक्तूबर तक हुई। ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 और एके पेजेंट की ओर से करवाई गई इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी खूबसूरती, हुनर और टैलेंट के दम पर खिताब जीतने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में व्यक्ति की मौ*त : 20 दिन पहले छोड़ी नौकरी, पत्नी-बच्चों को फोन पर मिली खबर

आत्मविश्वास और समझदारी से जीता खिताब

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कई चरणों से गुजरना पड़ा। इसमें अपना परिचय देना, रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और सवाल-जवाब का राउंड शामिल था। इन सभी चरणों में कांगड़ा जिले के चढ़ियार की रहने वाली प्रियांशी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए थे दो दोस्त : स्कूटी को गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौ*त

उनके आत्मविश्वास, हुनर और सवालों के जवाब देने के अंदाज ने निर्णायकों को प्रभावित किया। इसी के दम पर उन्होंने मिस हिमाचल का खिताब जीता और मिस इंडिया में थर्ड रनर-अप का स्थान हासिल किया।

गुलशन ग्रोवर और संगीता बिजलानी ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि और निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने विजेताओं की घोषणा की और प्रियांशी राजपूत समेत अन्य विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायकों ने सभी विजेताओं की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख