राजनीति

#उपलब्धि

November 20, 2026

हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास : 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी, हौसले से फतह किया माउंट एवरेस्ट

8 साल की उम्र में चली गई थी आंखों की रोशनी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chhonzin Angmo

किन्नौर। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की बेटी छोंजिन आंग्मो ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। महज 8 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया। उनकी यह सफलता आज देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

19 मई 2025 को फतह किया माउंट एवरेस्ट

किन्नौर जिले के भारत-तिब्बत सीमा से सटे दूरदराज गांव चांगो में जन्मी छोंजिन आंग्मो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848.86 मीटर है। इस उपलब्धि के साथ वह माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं नेत्रहीन महिला पर्वतारोही बन गईं।

 

यह भी पढ़ें : जगत नेगी के बयान पर सदन में जमकर हंगामा: CM सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट भाजपा धरने पर बैठी

8 साल की उम्र में चली गई थी आंखों की रोशनी

छोंजिन आंग्मो की जिंदगी आसान नहीं रही। महज 8 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ा। उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया और खुद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत करती रहीं। उनकी कहानी बताती है कि अगर इंसान ठान ले तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की पढ़ाई

आंखों की रोशनी जाने के बाद भी आंग्मो ने पढ़ाई में अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह दिल्ली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर काम कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने दिया धोखा...! मिलने बुलाकर खुद निकल लिए हमीरपुर; गुस्साए पेंशनरों ने दे दी ये चेतावनी

पर्वतारोहण के अलावा कई खेलों में भी दिखाया दम

छोंजिन आंग्मो सिर्फ पर्वतारोहण तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने साइकिलिंग, तैराकी, मैराथन दौड़ और मार्शल आर्ट्स जैसे खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी मेहनत और असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

अब चार और ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

गुरुवार को धर्मशाला में टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिक 'थैंक यू डे' समारोह में छोंजिन आंग्मो मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने आने वाले लक्ष्यों के बारे में भी बताया। आंग्मो अब दुनिया की चार और सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कोर्स करने निकली बेटी तीन दिन से नहीं लौटी घर, पिता ने युवक पर जताया शक- पहुंचा थाने

दिव्यांगजनों को लेकर समाज की सोच बदलना चाहती हैं

आंग्मो का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ पर्वतारोहण में नई उपलब्धियां हासिल करना नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को लेकर समाज की सोच में भी बदलाव लाना है। उनका मानना है कि किसी भी बड़ी सफलता के लिए आंखों की रोशनी होना जरूरी नहीं है। मजबूत इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत करने का जज्बा हो तो इंसान अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

छोटे से गांव से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचीं

किन्नौर के छोटे से सीमावर्ती गांव चांगो से निकलकर माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने वाली छोंजिन आंग्मो की सफलता पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने साबित कर दिया है कि शारीरिक चुनौतियां किसी इंसान के सपनों को रोक नहीं सकतीं। उनकी यह कहानी उन सभी लोगों के लिए मिसाल है, जो मुश्किल हालात के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं। छोंजिन आंग्मो ने अपने हौसले से बता दिया कि मंजिल तक पहुंचने के लिए आंखों से ज्यादा मजबूत इरादों की जरूरत होती है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख