बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और खेल जैसे क्षेत्रों में प्रदेश की बेटियां लगातार अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
देशभर में चमकी हिमाचल की ज्योति
इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के पलसोटी गांव की होनहार बेटी ज्योति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे हिमाचल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें
AIIMS में बनी नर्सिंग ऑफिसर
ज्योति शर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित ऑल इंडिया एम्स AIIMS नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए हुआ है। यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
22वां रैंक किया हासिल
राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 22वां रैंक हासिल किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई मिसाल पेश की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के जंगल में कांड : कोल्ड ड्रिंक में पिलाया ट्यूशन टीचर को ज.हर, फिर बोरी में डाल ले आया देह
कड़ी मेहनत से मिली सफलता
परिवार के अनुसार, ज्योति बचपन से ही पढ़ाई में बेहद प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया और कभी भी कठिन परिस्थितियों से हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
पूरा परिवार हुआ भावुक
ज्योति के पिता प्यारे लाल जिला सत्र न्यायालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता कंचन देवी गृहिणी हैं। माता-पिता ने बताया कि बेटी की सफलता उनके पूरे परिवार के लिए गर्व और भावुक कर देने वाला पल है। उन्होंने कहा कि ज्योति ने हमेशा मेहनत और लगन को अपनी ताकत बनाया और आज उसी का परिणाम पूरे देश के सामने है।
यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को तोहफा! बकाया एरियर-DA भुगतान की तैयारी तेज; विभाग को दिए ये निर्देश
गांव में खुशी का माहौल
जैसे ही ज्योति की इस सफलता की खबर गांव पलसोटी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में खुशी का माहौल बन गया। गांव में बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा
रिश्तेदारों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बेटी की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है। लोगों का कहना है कि ज्योति ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : सोना खरीदने से कौन रोक सकता है? PM मोदी की अपील पर बोले CM सुक्खू- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा
कोई भी मंजिल कर सकते हैं हासिल
क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि ज्योति की यह सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया प्रयास किसी भी मंजिल तक पहुंचा सकता है।
