#हादसा
May 14, 2026
हिमाचल: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें
टैंपो की टक्कर से दूर जाकर गिरी छात्रा, परिवार ने खो दी होनहार बेटी
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू क्षेत्र में सुबह उस समय मातम पसर गया, जब स्कूल के लिए पैदल निकली 11वीं कक्षा की एक छात्रा को तेज रफ्तार टैंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा सड़क पर दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि विद्यालय में भी मातम का माहौल बन गया।
मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनु इन दिनों अपने मामा के घर मचकेहड़ में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह रोजाना की तरह वीरवार सुबह भी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। अनु एहजू स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही थी।
यह भी पढ़े : हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका
जानकारी के अनुसार जब अनु रेलवे क्रॉसिंग के पीछे महेंद्रा एजेंसी के समीप पहुंची तो उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक टैंपो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा कई फुट दूर जा गिरी। उस समय उसके साथ अन्य स्कूली बच्चे भी मौजूद थेए जिन्होंने हादसे को अपनी आंखों के सामने होते देखा। अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा.तफरी मच गई और राहगीर भी मौके पर एकत्रित हो गए।
हादसे के तुरंत बाद टैंपो चालक घायल छात्रा को अपनी गाड़ी में डालकर बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल रहा।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष भी देखा गया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है। स्कूल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण बच्चों की जान जोखिम में बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से स्कूल क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग उठाई है।
उधर, जोगेंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टैंपो चालक से पूछताछ की जा रही है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।