राजनीति

#राजनीति

May 14, 2026

सोना खरीदने से कौन रोक सकता है? PM मोदी की अपील पर बोले CM सुक्खू- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा

सीएम बोले खुद छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sukhvinder Singh Sukhu

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील को लेकर भी कहा कि सोना खरीदने जैसी पारंपरिक चीजों पर किसी प्रकार की रोक लगाने की बात उचित नहीं मानी जा सकती, क्योंकि यह केवल खरीदारी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से जुड़ा विषय है।

व्यक्तिगत पसंद और परंपराओं पर टिप्पणी करना गलत

बतौर रिपोर्टर्स, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सहित देश के कई हिस्सों में विवाह और पारिवारिक समारोहों में सोना खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू : कल थमेगा प्रचार का शोर; ड्राई-डे घोषित

इसके साथ हजारों स्वर्णकार और इस कारोबार से जुड़े लोग अपना रोजगार चलाते हैं। ऐसे में लोगों की व्यक्तिगत पसंद और परंपराओं पर टिप्पणी करना सही नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस संदर्भ में यह बात कही, यह वही बेहतर बता सकते हैं।

सीएम बोले खुद छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं

सीएम सुक्खू ने प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों और खर्चों में कटौती को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही संसाधनों का सीमित उपयोग करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं छोटी इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खर्च में कमी आती है। इसके अलावा मंत्रियों और सरकारी काफिलों में भी पहले की तुलना में कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक हालात को संभालने के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं। मंत्रियों के वेतन में अस्थायी कटौती और विधायकों के भत्तों में कमी जैसे कदम उसी दिशा में उठाए गए हैं। उनका दावा था कि इन प्रयासों का असर आने वाले समय में दिखाई देगा और प्रदेश धीरे-धीरे आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेगा।

हिमाचल को अब तक पूरी मदद नहीं मिली

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय अनावश्यक खर्च और बड़ी परियोजनाओं पर बिना योजना के पैसा लगाया गया, जिससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ा। साथ ही उन्होंने केंद्र से घोषित राहत पैकेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिमाचल को अब तक पूरी मदद नहीं मिली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख